देश

Ghaziabad: कुत्ते के काटने से तड़प-तड़प कर बेटे ने तोड़ा दम, इलाज के लिए भटकता रहा बेबस पिता, डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है. एक कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से 14 साल के किशोर की तड़प-तड़प कर मौत हो गई है. बेबस पिता अपने बेटे को लेकर इलाज के लिए दर-दर भटकता रहा, लेकिन अपने बच्चे को बचा नहीं सका. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किशोर दर्द से रोता नजर आ रहा है तो वहीं पिता भी रो रहा है, लेकिन समय पर सही इलाज नहीं मिल सका. इस पर किशोर की दर्दनाक मौत हो गई.

ये घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के चरण सिंह कॉलोनी से सामने आई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक चार दिन पहले 14 साल के किशोर में माता-पिता ने रेबीज के लक्षण देखे और उसके बाद उसे अस्पताल ले गए लेकिन वहां बच्चे को भर्ती करने से मना कर दिया गया. रेबीज से पीड़ित बच्चा हवा-पानी से डरने लगा था और अंधेरे में रहने का आदी हो गया था. इस घटना से परिवार बेहद डर गया तो वहीं बेबस पिता अपने इकलौते बेटे को लेकर दर-दर इलाज के लिए भटकता रहा लेकिन किसी भी अस्पताल ने भर्ती करने से मना कर दिया अंत में बच्चे की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- “हम भाजपा को 2024 में हरायेंगे और 2027 में भी यूपी से बाहर करेंगे”, बोले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

इन-इन अस्पतालों में भटका पिता पर नहीं मिला इलाज

परिजनों ने रो-रो कर बताया कि, वो अपने बच्चे के इलाज के लिए गाजियाबाद के एम.एम अस्पताल के साथ ही मेरठ, दिल्ली के जीटीबी और एम्स तक लेकर गए लेकिन किसी ने भर्ती नहीं किया और इलाज करने से मना कर दिया. इस पर सोमवार रात बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि उनके बेटे को करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले कुत्ते ने काट लिया था. पीड़ित परिवार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला अवारा कुत्तों को पालती है और सभी स्ट्रीट कुत्तों को फीड कराने का काम भी करती है और उसी महिला के कुत्ते ने उनके बेटे को काट लिया था. बता दें कि इस घटना के बाद से बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. मां तो बेसुध हो गई है और बार-बार बेहोश हो जा रही है. तो वहीं इस घटना के बाद नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग को फीड कराने वाली महिला को नोटिस भेजा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago