संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. महिला कोच की तरफ से लगाए गए छेड़खानी मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. चार्जशीट में कहा गया है कि महिला कोच के सिर में चोट मंत्री के चंगुल से बचकर भागने के दौरान लगी थी. इसके साथ ही पुलिस ने ये भी कहा है कि संदीप सिंह के बयान झूठे हैं और उन्होंने जांच में सहयोग भी नहीं किया है.
चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि मंत्री संदीप सिंह ने अपने बयान में कहा था कि पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर 2 मार्च 2022 और स्नैपचैट पर 1 जुलाई 2022 को मिलने के लिए समय मांगा था. मंत्री के स्टाफ का कहना है कि संदीप सिंह ने महिला कोच को ऑफिस टाइम में न बुलाकर निजी कमरे पर मिलने के लिए बुलाया था. जिसको लेकर संदीप सिंह के बयान में विरोधाभास नजर आता है.
पुलिस का ये भी कहना है कि संदीप सिंह ने बयान दिया था कि महिला कोच से उनकी मुलाकात सिर्फ ऑफिस में हुई थी, लेकिन पीड़िता ने क्राइम सीन का दौरा कर वहां की पहचान को भी बताया. मामले को लेकर हरियाणा के तत्कालीन खेल निदेशक पंकज नैन का कहना है कि संदीप जैन महिला कोच में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखा रहे थे. मामले की अगली सुनवाई 16 सिंतबर को होगी.
यह भी पढ़ें- Sunita Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की पत्नी को कोर्ट ने किया तलब, लगे हैं ये गंभीर आरोप…18 सितंबर को होना होगा पेश
पुलिस ने चार्जशीट में मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ पहले आईपीसी की धारा 342, 354, 354ए, 354बी, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया था. अब अभियोजन पक्ष चार्जशीट में अटेंप्ट टू रेप के चार्ज को शामिल करवाने के लिए कोर्ट में दलीलें पेश करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…