देश

Varanasi: होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान, लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंची

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां श्रीनगर कॉलोनी स्थित हरि विलास होटल में भीषण आग लग गई. आग चंद मिनटों में ही तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है तो वहीं लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाने की कोशिश की है, जिससे कई लोग जख्मी भी हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के 3 स्टार होटल में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे होटल को घेर लिया था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए तो वहीं होटल में रात में आग लगने से लोग इसकी चपेट में आ गए. कईयों ने तो होटल से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई. हालांकि इसी बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस बड़ी घटना में किसी की जान नहीं गई. बाहर कूदने की वजह से लोगों को हल्की-फुल्की चोटें जरूर आईं.

ये भी पढ़ें- CM Yogi Meet PM Modi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो घंटे चली बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

तो वहीं इस घटना में होटल का करोड़ों का माल जलकर राख हो गया है. तो वहीं अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है. इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि होटल में आग काफी भीषण लगी थी. फिलहाल किसी के भी हताहत होने या जान जाने की खबर सामने नहीं आई है. बता दें कि यह घटना वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है. प्रथम दृष्टया मंगलवार रात 10 बजे शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की वजह सामने आई है. फिलहाल पुलिस इस घटना की पूरी जांच कर रही है और आग लगने की वजह को लेकर होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago