ओपी राजभर (फोटो सोशल मीडिया)
Ghosi By-Election 2023: सपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव और सपा के अन्य नेताओं पर हमला बोल रहे हैं. वहीं अब घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान भी सुभासपा प्रमुख ने एक बार फिर सपा प्रमुख पर निशाना साधा है. ताजा आरोप उन्होंने गोमती रिवर फ्रंट को लेकर लगाया है और कहा है कि इस घोटाले की जांच की जाएगी, जिसके बाद अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव जेल जाएंगे.
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस बार अखिलेश के साथ ही शिवपाल और रामगोपाल पर भी निशाना साधा है. ओपी राजभर ने कहा है कि गोमती रिवर फ्रंट में हुए घोटाले में अखिलेश यादव के साथ ही पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव की जांच होगी और जांच में दोषी पाए जाने पर सभी जेल जाएंगे.
रामगोपाल यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए राजभर ने कहा कि यूपी के सबसे बड़े घोटालेबाज प्रोफेसर रामगोपाल यादव हैं. जब ये लोग सत्ता में थे तो इन लोगों को राजभर बदबू करता था.
घोसी उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे राजभर से पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा, “अखिलेश यादव कैसे सीएम बनेंगे? उन्हें कौन वोट देगा…?” राजभर ने कहा, “सुन लो ये राजभर कह रहा है कि अब यूपी में अखिलेश यादव ने वो बीज बो दिया है कि कोई यादव मुख्यमंत्री बन ही नहीं सकता है.” उन्होंने कहा, “अब उनको किसी मौर्य, पटेल, चौहान, निषाद, बिंद या राजभर को ही सीएम बनाना पड़ेगा तभी वो सरकार में आ सकते हैं वरना अब वो सरकार में नहीं आ सकते हैं.”
ओपी राजभर कभी अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं तो कभी शिवपाल यादव को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी की तरफ से भी राजभर को लेकर बयानबाजी तेज है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…