देश

Ghosi By Election: घोसी में वोटिंग से पहले लेकर सपा ने भाजपा पर लगाया रेड-येलो कार्ड को लेकर बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से की ये मांग

Ghosi Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. 5 सिंतबर को घोसी में मतदान होना है. इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है. जहां सपा जीतने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा भी इस सीट पर अपनी जीत पक्की करने की बात कह रही है. इसी बीच वोटिंग से ठीक एक दिन पहले सपा ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी करने का बड़ा आरोप लगाया है.

सपा ने कहा कि बीजेपी अपनी हार देखकर बौखला गई है, इसलिए चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. इसी के साथ अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि, सपा के पदाधिकारियों को रेड कार्ड और यलो कार्ड दिए जा रहे हैं. चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है.

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘घोसी उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार! भाजपा सरकार घोसी में अपनी हार सामने देखकर बौखलाई हुई है… इसलिए पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर चुनाव में धांधली के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को रेड और यलो कार्ड जारी करवा रही है…संज्ञान ले चुनाव आयोग.’ इस पोस्ट के साथ ही सपा ने कुछ रेड और यलो कार्ड की फोटो भी शेयर की है.

ये भी पढ़ें- UP POLICE : अब किसी भी घटना में बिना बुलाए पहुंचेगी पुलिस, हर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का रखेगी IP एड्रेस

सपा ने जो रेड और यलो कार्ड की फोटो अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से शेयर किया है, उस पर मऊ जनपद के प्रभारी निरीक्षक की मुहर लगी दिखाई दे रही है.  इस पर संबंधित नेता का नाम लिखा है और कहा गया है कि, “आप विधानसभा 354 घोसी उपचुनाव 2023 में अपने क्रियाकला एवं गतिविधियों द्वारा व्यक्ति विशेष पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को उकसा व भड़का रहे हैं.

इसमें आगे लिखा है कि दवाब बना रहे हैं, जिससे मतदान के दिन कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं. जिससे शांति भंग होने की प्रबल संभावना है. अंत आपको सचेत किया जाता है कि मतदान के दिन अपना मतदान करने के उपरांत अपने घर पर रहें, और कोई ऐसा कार्य ने करें जिससे वोटिंग में कोई बाधा उत्पन्न हो. शांति भंग हो, अन्यथा आपके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

शिवपाल यादव भी लगा चुके हैं आरोप

शिवपाल यादव भी आरोप लगा चुके हैं कि घोसी में मुस्लिम मतदाताओं को डराया जा रहा है. शिवपाल ने ये भी दावा किया है कि, बिजली और पानी के कनेक्शन तक काटे जा रहे हैं. इस पर उन्होंने मऊ जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत भी की थी. बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 से पहले घोसी विधानसभा उपचुनाव भाजपा और सपा के लिए सम्मान से जुड़ा मसला बन गया है. इसीलिए दोनों राजनीतिक दल इसमें जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी की जोर लगा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

12 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

37 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

52 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago