देश

Ghosi By Election: शिवपाल को लेकर ओपी राजभर ने की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव से पहले BJP में जाने का किया दावा

Ghosi By Election 2023: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है. राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. सपा का साथ छोड़ NDA की नाव पर सवार हुए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) लगातार अखिलेश यादव और सपा पर हमलावर हैं. एक बार फिर से उन्होंने सपा को लेकर भविष्यवाणी की है और दावा किया है कि शिवपाल लोकसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लेंगे. इसके बाद राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो अखिलेश के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

फिलहाल ओपी राजभर के इस दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है. वहीं सपा खेमे में भी खलबली मची हुई है, लेकिन कोई इसे जाहिर नहीं कर रहा है. शिवपाल यादव को लेकर भविष्यवाणी करते हुए ओपी राजभर ने ये भी कहा, “जिस तरह से महाराष्ट्र में हुआ वैसे ही यूपी में भी होने जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल बीजेपी के साथ आ जाएंगे.”

राजभर ने यूपी विधानसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के दिए गए एक भाषण का जिक्र किया और कहा, “मुख्यमंत्री ने 27 बार कहा कि इधर आ जाओ, तो उन्होंने इसका इशारा किया है कि वो जल्द आएंगे.” राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधा और कहा कि, “आज हमारी वजह से उन्हें एसी छोड़कर उपचुनाव में भी उतरना पड़ा है.”

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election: “चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई, लेकिन राहुलयान न कभी लॉन्च हुआ और ना ही कभी लैंड करेगा” : राजनाथ सिंह

शिवपाल पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा, “आज वो गांव-गांव भटक रहे हैं, जिन गरीबों की बस्तियों में वो कभी नहीं गए, आज वहां जाकर वोट मांग रहे हैं. ये सब मेरी वजह से ही हो रहा है.” उन्होंने ये भी कहा,” जो बातें अखिलेश यादव बार-बार कहते थे कि शिवपाल यादव बीजेपी का काम कर रहे हैं, तो यहां भी शिवपाल यादव, रामगोपाल और अखिलेश आकर बीजेपी को ही जिताने काम कर रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

56 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

1 hour ago