दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
One Nation One Election: देश में इस वक्त एक देश, एक चुनाव (One Nation One Election) पर सियासत गरमाई हुई है. पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक, सब एक साथ कराने को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है. इसको लेकर केंद्र सरकार ने एक कमेटी का गठन कर दिया है, जिसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं. इस कमेटी में गृह मंत्री अमित शाह समेत आठ सदस्य हैं. वहीं एक ‘देश, एक चुनाव’ के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है.
जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा, “नरेंद्र मोदी 9 साल प्रधानमंत्री रहे और आज वे किस बात पर वोट मांग रहे हैं, वन नेशन वन इलेक्शन. इसका मतलब उन्होंने कोई काम नहीं किया है. वन नेशन वन इलेक्शन से हमें क्या मिलेगा? होना चाहिए वन नेशन वन एजुकेशन. करोड़पति के बेटे और किसान के बेटे, दोनों को एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए तभी देश की तरक्की होगी.”
केजरीवाल ने कहा, “मुझे पता चला कि यहां 7-8 घंटे के पावर कट होते हैं, बिल आते हैं पर बिजली नहीं आती. दिल्ली में भी पहले बिजली नहीं आती थी, अब 24 घंटे बिजली आती है. यहां भी 24 घंटे बिजली आएगी और मुफ्त बिजली आएगी, हम 300 यूनिट बिजली हर परिवार को मुफ्त देंगे. हम पुराने सारे गलत बिजली के बिल माफ कर देंगे. इन्होंने पुराने बड़े-बड़े और झूठे बिल बनाकर रखे हैं जिसे नहीं भरने पर बिजली काट दी जाती है.”
जयपुर में अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के लिए स्वास्थ्य गारंटी की घोषणा की. दिल्ली के सीएम ने कहा कि राजस्थान में आप की सरकार आने पर गांव-गांव Mohalla Clinics बनायेंगे, हर जिले में शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे, सभी का मुफ़्त इलाज़ मिलेगा और सभी दवाइयां एवं टेस्ट मुफ्त होंगे.
इसके अलावा केजरीवाल ने शहीद सम्मान राशि की गारंटी का ऐलान किया, जिसके तहत भारतीय सेना और राजस्थान पुलिस का कोई जवान सेवा के दौरान शहीद होता है तो उनके परिवार को 1 करोड रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी. वहीं राजस्थान में सरकार बनने पर 18 वर्ष से अधिक सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी. केजरीवाल ने राजस्थान में भ्रष्टाचार जड़ से खत्म करने का भी वादा किया.
दिल्ली के सीएम ने कहा कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी कच्चे अध्यापकों को पक्का करेंगे. उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार बनने पर प्राइवेट स्कूलों की नाजायज फीस को दिल्ली के तर्ज पर नहीं बढ़ने दिया जाएगा. साथ ही सरकार बनने पर राजस्थान के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…