देश

Ghosi By-Election: दारा सिंह चौहान के लिए ब्रजेश पाठक ने झोंकी ताकत, लगातार दूसरे दिन भी किया प्रचार

Ghosi By-Election: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है,क्योंकि घोसी विधानसभा का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है, भले ही इस सीट से सरकार पर असर न पड़े लेकिन खुद की राजनीतिक पकड़ को दिखाने के लिहाज से इसे जीतने के लिए सपा और भाजपा कड़ी मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं, आज भी योगी सरकार के मंत्रियों की फौज घोसी विधानसभा में थी, लगातार दूसरे दिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घोसी विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए जनसंपर्क किया, इस दौरान उन्होंने गांव-गांव में बुजुर्ग लोगों से मुलाकात करते हुए भाजपा को वोट करने की अपील की.

मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर लगातार दूसरे दिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हुंकार भारी, उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित जनचौपालों, बैठकों और जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में वोट मांगे और बैठक कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश भरा साथ मे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा की घोसी उपचुनाव में विपक्षी की होगी जमानत जब्त.

कद्दावर नेताओं के जनसंपर्क का सिलसिला लगातार जारी है

भारतीय जनता पार्टी घोसी उप चुनाव को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, घोसी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री और विधायकों के साथ कद्दावर नेताओं के जनसंपर्क का सिलसिला लगातार जारी है, उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के साथ भाजपा के दर्जनों मंत्री और विधायक मैदान में खड़े हैं,भाजपा ने अब इस उप चुनाव को एक सामान्य चुनाव से अलग बना दिया है,यूपी में घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है और चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी के दो दर्जन से अधिक मंत्रियों और 60 से अधिक विधायक घोसी में हैं,

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विरोधी पक्ष की जमानत जब्त करा देंगे

ग्राम कुर्थी जाफरपुर में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घोसी सीट पर ऐतिहासिक जीत दिलाकर कमल खिलाने का आह्वान किया, इस दौरान दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, कोपागंज में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करते हुए भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं. उधर, कोइरियापर घोसी में शक्ति केंद्र की बैठक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए चुनावी तैयारी का जायजा लिया, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व जनता से मिल रहे स्नेह एवं आशीर्वाद से घोसी पर कमल खिलना निश्चित है और विपक्षी पक्ष की जमानत जब्त होगी.

इसे भी पढ़ें: Ghosi Bypoll 2023: “हिसाब-किताब तो BJP को अपनी 10 साल की सरकार का भी देना…”, घोसी विधानसभा में अखिलेश यादव ने सत्‍तारूढ़ पार्टी पर ऐसे साधा निशाना

बीजेपी घोसी के प्रत्येक समाज को साधने में जुट गई है

बीजेपी घोसी के प्रत्येक समाज को साधने में जुट गई है और हर जाति के प्रभावशाली नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीम को तैनात किया गया है. फिलहाल अब चुनाव प्रचार के लिए मात्र 6 दिन बचे हैं और 3 सितंबर तक पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है. पार्टी ने तकरीबन दो दर्जन से अधिक मंत्रियों और 60 से अधिक विधायकों को गली मोहल्ले तक तैनात कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

7 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

8 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

10 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

27 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

41 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

46 minutes ago