देश

UP Politics: कौन हैं अखिलेश के करीबी आशीष यादव, जिन्हें I.N.D.I.A गठबंधन में मिली खास जगह?

UP Politics: आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र से हटाने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A लगातार रणनीति बना रही है और इसी क्रम में मुंबई में दो दिवसीय बैठक का आयोजन हुआ जिसमें 2024 के चुनाव को देखते हुए कई समितियों का गठन किया गया है और इनको अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सर्वोच्च ईकाई समिति में जहां सपा सांसद जावेद अली खान को जगह दी गई है,वहीं दो अन्य समितियों में अखिलेश यादव के बेहद करीबी आशीष यादव को भी जगह मिली है.

कौन हैं आशीष यादव?

बता दें कि आशीष यादव अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं और वह मूल रूप से झांसी जिले के रहने वाले हैं. आशीष देश-विदेश में बतौर कम्युनिकेशन एक्सपर्ट का काम भी संभाल चुके हैं. अब वह समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया का काम देख रहे हैं. इसी लिए उनको इंडिया गठबंधन में अहम रोल दिया गया है. आशीष को दो कमेटियों में शामिल किया गया है. जिन दो कमेटियों में उनको शामिल किया गया है, उनका नाम वर्किंग ग्रुप ऑफ सोशल मीडिया और वर्किंग ग्रुप ऑफ मीडिया है. इन दोनों कमेटी में आशीष के साथ सपा की ओर से राजीव निगम को भी शामिल किया गया है. वहीं अगर सर्वोच्च समन्वय समिति में सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान शामिल हैं. उनको सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का करीबी माना जाता है और वह संभल जिले के मिर्जापुर नसरुल्लापुर के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें– Ghosi Bypoll 2023: घोसी में सीएम योगी की आज मेगा रैली, उपचुनाव में बीजेपी ने झोंकी ताकत

समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

चूंकि सपा इंडिया गठबंधन में अहम दल है, इसलिए तीनों समितियों में सपा को शामिल किया गया है. इंडिया गठबंधन की सर्वोच्च ईकाई के रूप में एक समन्वय समिति का गठन किया गया है, जिसमें 13 बड़े नेताओं को शामिल किया गया है. साथ ही एक चुनाव अभियान समिति और सोशल मीडिया को देखने के लिए भी एक कमेटी का गठन किया गया है.चुनाव अभियान समिति में कुल 19 सदस्य होंगे. दूसरी ओर सोशल मीडिया कमेटी में 12 सदस्यों का एक कार्य समूह बनाया गया है. मिली जानकारी से मुताबिक मीडिया के लिए 19 और शोध के लिए 11 लोगों की टीम बनाई गई है. सबसे बड़ी बात ये है कि अखिलेश यादव का करीबी होने के नाते इन दोनों कमेटियों में आशीष यादव को शामिल किया गया है और अहम जिम्मेदारी दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

35 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago