सपा नेता रामगोपाल यादव
Ghosi Bypoll-2023: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले यूपी में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर घमासान जारी है. इस चुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है तो दोनों ही राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. दोनों राजीतिक दल लोकसभा चुनाव से पहले इस उपचुनाव में अपनी जीत हासिल कर अपना लोहा मनवाना चाह रहे हैं और इसी वजह से जी-जान से जुटे हुए हैं. जहां एक ओर भाजपा यहां अपनी जीत को लेकर तमाम दावे कर रही है तो वहीं सपा सिर्फ साइकिल के ही दौड़ने को लेकर दावे कर रही है. फिलहाल इनका भविष्य क्या होगा, ये तो चुनाव रिजल्ट ही बताएगा.
घोसी उपचुनाव को लेकर प्रचार भी जारी है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी घोषी पहुंचे और जमकर भाजपा की बखिया जनता के सामने उधेड़ी. इसी के साथ पत्रकारों से बात करते हुए बोले कि, “उत्तर प्रदेश में बीजेपी अब हारने वाली है.” साथ ही ये भी दावा किया कि, “साइकिल इतनी तेजी से दौड़ेगी की कोई उसके सामने टिक नहीं पाएगा.” तो वहीं मायावती के साथ गठबंधन को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘वह हमसे बात नहीं करतीं, नाराज रहती हैं. वह अगर हमसे बात करती तो मैं कह देता शामिल हो जाओ.’ वहीं उन्होंने जनता के रुख को लेकर कहा कि, ‘सपा की ओर ही जनता का रुख है. साइकिल चलेगी, दौड़ेगी और कोई टिक नहीं पाएगा.’
मीडिया से बात करते हुए घोसी उपचुनाव में सपा को भाजपा से बहुत आगे बताते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि इस चुनाव में भी सपा अपनी प्रतिद्वंदी बीजेपी से बहुत आगे हैं. उन्होंने बताया कि, सपा अभी 70 प्रतिशत आगे है, लेकिन आने वाले समय में 80 प्रतिशत तक बढ़त बना सकती है. घोषी उपचुनाव को लेकर बोले कि, हर जाति, वर्ग और धर्म का व्यक्ति सुधाकर को वोट दे रहा है और जनता का रुझान सपा की ओर ही है. इसमें कोई शक नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…