केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
Jamiat Ulema-e-Hind Controversy: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी ने ओम और अल्लाह को एक ही बताकर नए विवाद को जन्म दे दिया है. अरशद मदनी यहीं तक नहीं रुके. उन्होंने कहा कि धरती पर जब कोई नहीं था तब मनु किसे पूजते थे. मौलाना के इस बयान का दूसरे कई धर्मगुरुओं ने विरोध किया और मंच छोड़कर चले गए. मदनी के बयान पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऐसी बयानबाजी करने वालों को पाकिस्तान चले जाने की सलाह दी है.
मौलाना अरशद मदनी के बयान पर भड़के गिरिराज ने कहा, “ये लोग मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए अनाप-शनाप बोल रहे हैं. 1400 साल इस्लाम की आयु है. इससे पुराना तो ईसाई धर्म है जो 2200 साल पुराना है.” गिरिराज सिंह ने कहा कि शिव और ओम अनादि हैं. उन्होंने कहा कि हमारे कई ऋषि हैं जिन्होंने 10-10 हजार साल तक तपस्या की. मुगलों ने आने के बाद हिंदुओं को मुसलमान बनाया. बाबर और औरंगजेब ने तलवार की नोंक पर हमारे पूर्वजों को मुसलमान बनाया.”
गिरिराज सिंह ने अरशद मदनी के बयान पर कहा, “मेरे पूर्वजों ने एक गलती की. जब आजादी के बाद देश का बंटवारा हुआ, अगर उस समय इन लोगों को पाकिस्तान भेज दिए होते और वहां से हिंदुओं को लेकर आए होते तो हमें दूसरा ‘जिन्ना’ देखने को नहीं मिलता.” बीजेपी नेता ने कहा कि जिन्ना की सोच वाले लोग भारत में अमन-चैन को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर औरंगाबाद में समाधान यात्रा के दौरान कुर्सी भेजने का मामला सामने आया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार ने यात्रा पहले भी शुरू की थी और उन्हें मालूम है कि उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है. जिस व्यक्ति को 17 साल CM बने हो गए हो और वो अभी भी शराब, ठेका, बालू, पत्थर नीति का समाधान ढूंढ रहे हैं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि उन्हें हो क्या गया है?”
वहीं राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर भी केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया दी. गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “संसद में असंवैधानिक भाषण को हटाया जाता है वो किसी पद से नहीं होता है. राहुल गांधी संसद में बकवास कर रहे थे तो उसे हटाया नहीं जाता तो क्या किया जाता.”
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…