देश

Bihar Politics: जेडीयू-आरजेडी में खींचतान के बीच अमित शाह ने नीतीश कुमार को मिलाया फोन, जाने क्या हुई बात?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इस समय में काफी हलचल देखी जा रही है. जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तभी से प्रदेश में सियासत अपने चरम पर है. एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) में घमासान मचा हुआ है तो दूसरी तरफ आरजेडी (RJD) के नेताओं की तरफ से कुछ ऐसे बयान सामने आए हैं जिससे दोनों पार्टियों के बीच में खींचतान देखी जा सकती है. वहीं बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग भी जारी है. बीजेपी की तरफ से साफ कह दिया गया था कि नीतीश के लिए अब सभी दरवाजे बंद है. वहीं नीतीश कुमार ने भी कहा था कि वे अब मरते दम तक कभी बीजेपी में नहीं जाएंगे. लेकिन इन बयानों के बीच गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सीएम नीतीश से फोन पर बात की है.

लोगों में इसको लेकर काफी दिलचस्पी देखी जा रही है कि दोनों के बीच क्या बात हुई होगी, क्या फिर से बिहार में ‘खेला’ तो नहीं होने जा रहा है ? दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपाल बदले गए हैं. इसी सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश को फोन मिलाया था क्योंकि बिहार के राज्यपाल को भी बदला गया है. अभी तक प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान थे, लेकिन अब उन्हें मेघालय का राज्यपाल बना दिया गया है. नए राज्यपाल का जिम्मा राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को दिया गया है.

यह भी पढ़ें-    “गाय सींग मार दे तो क्या होगा? BJP को पहले 10 लाख का बीमा देना चाहिए”, काउ हग डे को लेकर CM ममता बनर्जी ने कसा तंज

खबरों के मुताबिक, नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच ये बातचीत शनिवार को हुई है. हालांकि इसकी जानकारी मीडिया में सोमवार को आई है. रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल के फेरबदल के जानकारी देने के लिए ही कॉल किया था.

सीएम नीतीश कुमार ने खुद दी जानकारी

नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया था. वे बता रहे थे कि बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को बदल कर नया राज्यपाल भेज रहे हैं. अमित शाह ने उन्हें ये भी बताया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बना कर भेजा जा रहा है. नीतीश बोले-मैंने उनसे कहा कि जिसको मन हो उसे भेज दीजिये. नीतीश कुमार ने कहा कि फागू चौहान तो 5 साल का टर्म भी पूरा नहीं कर पाये. साढ़े तीन साल में बिहार से विदा होना पड़ा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

43 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

49 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

55 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago