खेल

Eoin Morgan Retires: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान का सभी फॉर्मेट से संन्‍यास, सुनहरा रहा विस्फोटक बल्लेबाज का करियर

Eoin Morgan retirement: इंग्लैंड के एकमात्र 50 ओवर के विश्व कप विजेता कप्तान ऑएन मोर्गन ने इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के एक साल से भी कम समय के बाद सोमवार को सभी शॉर्ट-फॉर्मेट फ्रेंचाइजी क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की. 36 वर्षीय मोर्गन ने 16 साल के करियर के बाद जुलाई 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन दुनिया भर के छोटे प्रारूप के टूर्नामेंट में खेलना जारी रखा. लेकिन अब उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है. बता दें मोर्गन ने अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका लीग में खेला.

इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ने लिया संन्‍यास

ऑएन मोर्गन ने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर किया. 36 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, मुझे खुशी है कि बहुत विचार-विमर्श के बाद मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी संन्यास की घोषणा कर रहा हूं. मेरा मानना है कि अब क्रिकेट से दूर जाने का सही समय है जिसने मुझे इतने वर्षों में इतना कुछ दिया है.” मैंने अपने करियर को दौरान हर पल को संजोया है. जैसा कि हर खिलाड़ी के करियर में होता है, उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन मेरे परिवार और मेरे दोस्तों इस सब के दौरान मेरा समर्थन किया है. उन्होंने आगे कहा, दुनिया भर में फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलने से मुझे इतनी सारी यादें मिली हैं कि मैं हमेशा के लिए उन्हें संभाल कर रखूंगा.

ये भी पढ़ें: “PM मोदी मेरी बेइज्जती करते हैं, मेरा अपमान करने से कुछ नहीं होगा, सच सामने आएगा”, राहुल गांधी ने साधा निशाना

खत्म हुआ इस घातक खिलाड़ी का सुनहरा करियर

मोर्गन इंग्लैंड के प्रमुख रन-स्कोरर रहे हैं. 225 वनडे मैचों में 13 शतकों के साथ 6957 रन और वनडे मैचों में सबसे सफल कप्तान बनने के लिए 126 मैचों में 76 जीत के साथ नेतृत्व किया. टी20 अंतराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 115 मैचों में 136.18 की स्ट्राइक रेट 2458 रन बनाए हैं, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं. 2010 में वेस्टइंडीज में इंग्लैंड के पहले आईसीसी टी20 विश्व कप जीत का एक अभिन्न हिस्सा रहे मोर्गन ने भारत में 2016 के सीजन में उपविजेता बनने के लिए टीम का नेतृत्व किया. कुल मिलाकर, उन्होंने इंग्लैंड को 72 मैचों में 42 टी20 मैचों में जीत दिलाई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

27 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

48 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago