यूटिलिटी

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें कब से मिलेगी सुविधा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय पीएफ से पैसे निकालने की प्रक्रिया को और आसान बनाने की योजना पर काम कर रहा है. मंत्रालय जल्द ही पीएफ निकासी के लिए एक खास एटीएम कार्ड लॉन्च करने की तैयारी में है.

एटीएम से निकासी की सुविधा

श्रम सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि EPFO के आईटी सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है. जनवरी 2025 से एक नया आईटी सिस्टम 2.1 लागू होने की उम्मीद है. यह सिस्टम बैंकिंग तकनीक की तरह काम करेगा. इस अपग्रेड के बाद ईपीएफओ के मेंबर्स अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने के लिए एटीएम मशीन का इस्तेमाल कर सकेंगे.

पीएफ विथड्रॉल कार्ड को डेबिट कार्ड की तरह ही तैयार किया जाएगा. इस कार्ड का उपयोग केवल पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए किया जा सकेगा. हालांकि, एक बार में पीएफ खाते से अधिकतम 50% राशि ही निकाली जा सकेगी. यह सुविधा EPFO सदस्यों और पेंशनभोगियों को उनके फंड का तेज और सुरक्षित एक्सेस देने के लिए शुरू की जा रही है.

पहले जैसे रहेंगे विथड्रॉल के नियम

हालांकि, पीएफ निकालने के मौजूदा नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. अगर कोई कर्मचारी एक महीने से बेरोजगार है, तो वह अपने पीएफ का 75% हिस्सा निकाल सकता है. वहीं, दो महीने की बेरोजगारी के बाद, पूरी जमा राशि निकाली जा सकती है.

पहले से तेज और आसान होगा प्रोसेस

नए सिस्टम के जरिए क्लेम प्रोसेस पहले से तेज और आसान होगा. श्रम मंत्रालय ने पहले भी पीएफ सेटलमेंट प्रक्रिया में सुधार किए हैं. अब बिना किसी अनावश्यक दस्तावेज़ीकरण के क्लेम को मंजूरी मिलती है.

इस कदम से नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ का पैसा निकालना बेहद आसान हो जाएगा. यह प्रक्रिया समय भी बचाएगी और पेपरलेस होगी. सरकार का यह प्रयास डिजिटल तकनीक का उपयोग करके कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

6 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

56 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

1 hour ago