गिरिराज सिंह.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा, “मैं 18 से 22 अक्टूबर तक यात्रा करूंगा. इस यात्रा का नाम ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ होगा. इस यात्रा के अंतर्गत, मैं हिंदुओं को जागरूक करूंगा, क्योंकि राहुल गांधी जैसे नेता हिंदुओं को जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं, जबकि मुसलमानों की जाति नहीं बताते हैं. ये लोग कोशिश करते हैं कि मुसलमानों का एकतरफा वोट अपने हिस्से में ले लें, इसलिए मैं अब हिंदुओं को यही संदेश देना चाहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे, हम लोगों ने पाकिस्तान की स्थिति देख ली, बांग्लादेश की स्थिति देख ली. ऐसे अब हम सभी हिंदू भाइयों-बहनों के लिए समय आ चुका है कि हम एकजुट रहें, ताकि इन लोगों से लड़ सकें.
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “अगर हम आपस में ही विभाजित हो जाएंगे, तो इन लोगों से लड़ना मुश्किल हो जाएगा. अगर बंटोगे, तो कटोगे, इसलिए मैं सभी हिंदू भाइयों से यही अपील करता हूं कि वे एकजुट रहें. हमने देख लिया है कि अलग होने का हश्र क्या होता है. लिहाजा हम सभी के लिए यही उचित रहेगा कि हम एकजुट रहें.”
उन्होंने कहा, “हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद देश के विभाजन के परिणामस्वरूप पाकिस्तान अस्तित्व में आया, जहां हिंदुओं के ऊपर बहुत अत्याचार हुए. वहां हरिजनों को मारा गया. जबरन धर्मांतरण कराया गया. आज बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को देखकर असहनीय पीड़ा हो रही है. इस बीच, भारत में भी कुछ ऐसे लोग सामने आएं, जिन्होंने यह कहने से कोई गुरेज नहीं किया कि भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होगी. यह सुनने के बाद मुझे अत्यंत पीड़ा हुई. इसके बाद, मैंने फैसला किया कि मैं हिंदुओं को जगाने का काम करूं.”
ये भी पढ़ें- PM Modi देंगे काशी को विश्वस्तरीय स्टेडियम की सौगात, 200 करोड़ की लागत से हुआ तैयार
-भारत एक्सप्रेस
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…