Categories: देश

PM Modi देंगे काशी को विश्वस्तरीय स्टेडियम की सौगात, 200 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक विश्व स्तरीय स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे. यह स्टेडियम वाराणसी के सिगरा में स्थित है, जिसका नाम उत्तर प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री रहे डॉ. संपूर्णानंद के नाम पर रखा गया है. डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पूरी तरह तैयार हो चुका है, इसे लगभग 15 एकड़ में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ बनाया गया है. लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से तैयार है और लगभग 15 एकड़ में फैला है. उन्होंने कहा, “यह शहर का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा. यह सभी सुविधाओं से लैस है. वाराणसी के सबसे बड़े स्टेडियम को तीन चरणों में तैयार किया गया है. पहले चरण में एक बहुउद्देश्यीय हॉल है और ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल है, जबकि दूसरे चरण में एक क्रिकेट ग्राउंड, एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के साथ-साथ खिलाड़ियों और कोचों के लिए छात्रावास हैं. तीसरे चरण में एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक है.”

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा, “कोई भी खिलाड़ी यहां अभ्यास के लिए आ सकता है. स्टेडियम को वाराणसी के खिलाड़ियों के लिए प्रतिबंधित नहीं किया गया है.”

वहीं, निशानेबाज सत्यम सिंह ने कहा कि सबसे खास बात यह है कि खिलाड़ियों के पास पहले इस तरह की कोई बुनियादी सुविधा नहीं थी. बच्चों को यह भी नहीं पता था कि शूटिंग क्या होती है या यह कैसे करते हैं. नए स्टेडियम के बनने से वे यहां आकर अभ्यास कर सकेंगे. जिला राइफल क्लब के कार्यकारी सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि यह स्टेडियम क्षेत्र का सबसे अच्छा खेल केंद्र है. यहां 15 साल पहले ही यह सुविधा बन जानी चाहिए थी, लेकिन हम अन्य क्षेत्रों से बहुत पीछे हैं. हमारे पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं नहीं हैं. हमारे पास राज्य में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज की कमी है.”


ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर पर लगाया बैन, गृह मंत्रालय ने कहा- लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है ये संगठन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जून को स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की थी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “काशी में डॉ. संपूर्णानंद खेल स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की. यह स्टेडियम और खेल परिसर काशी के युवाओं की बहुत मदद करेगा.” आधुनिक सुविधाओं से लैस खिलाड़ियों के लिए 150 कमरों वाले छात्रावास के अलावा डॉ. संपूर्णानंद खेल स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस, शूटिंग, लॉन टेनिस, क्रिकेट और हॉकी सहित 50 खेलों की मेजबानी की सुविधा है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

9 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

26 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

43 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago