देश

नागालैंड बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन, क्रिस्टी पॉल मैथ्यू ने टॉप किया

कोहिमा: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एनबीएसई) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित किए, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली. 10वीं कक्षा के लिए हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा और 12वीं कक्षा के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी.

एनबीएसई के चेयरपर्सन असानो सेखोस ने कहा कि परीक्षाओं में नामांकित छात्रों की कुल संख्या 40,446 – एचएसएलसी में 24,361 और एचएसएसएलसी में 16,085 थी.

पिछले साल से 5.63 प्रतिशत अंक का सुधार

एचएसएलसी परीक्षा में, कुल 17,130 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया, जिनका पास प्रतिशत 70.32 रहा. उन्होंने कहा कि यह पिछले साल के 64.69 प्रतिशत से 5.63 प्रतिशत अंक का सुधार है. सेखोस ने कहा कि 9,350 लड़कियों और 7,780 लड़कों ने परीक्षा पास की है. शीर्ष 20 में 99 छात्र हैं, जिनमें से 33 लड़के हैं और बाकी 66 लड़कियां हैं.

कोहिमा में सबसे अधिक पास प्रतिशत 73 दर्ज किया गया, उसके बाद मोकोकचुंग में 70 प्रतिशत और फेक में 63 प्रतिशत रहा. उन्होंने कहा कि शमतोर जिला सबसे नीचे है, जिसकी सफलता दर 6 प्रतिशत है.

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

दीमापुर के डॉन बॉस्को हायर सेकेंडरी स्कूल (HSS) के क्रिस्टी पॉल मैथ्यू ने 10वीं की परीक्षा में 99 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है. सेखोज ने कहा कि एचएसएसएलसी की सभी धाराओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. उन्होंने कहा कि आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 82.62 प्रतिशत, कॉमर्स स्ट्रीम 85.83 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम 86.79 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि मोकोकचुंग में टाउन एचएसएस के मोनाला लोंगचार ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है.

दीमापुर में क्रिश्चियन एचएसएस के जाहिद अहमद लस्कर ने कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि दीमापुर में सेंट जॉन हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल के अवांग पी यिम्पुष ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया. नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सफल छात्रों को बधाई दी.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

3 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

41 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago