बिजनेस

SEBI ने गुंजन वर्मा पर लगाया जुर्माना, बगैर रजिस्ट्रेशन इनवेस्टमेंट एडवाइस देने की वजह से उठाया कदम

SEBI Imposed Penalty on Fin influencer : SEBI ने बिना रजिस्ट्रेशन के फाइनेंशियल एडवाइस देने के कारण गुंजन वर्मा पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. बताया जाता है कि वो 2018 से फाइनेंशियल एडवाइज दे रही थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन  न होने की वजह से सेबी ने इसे नियमों में उल्लंघन पाया और इसी वजह से गुंजन पर जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना लगाने के साथ-साथ सेबी ने गुंजन को क्लाइंट्स से ली हुई पूरी फीस वापस करने का भी आदेश दिया है.

हाल के दिनों में सेबी अनरजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइजर्स को लेकर काफी सख्त हुई है. गुजन से पहले फाइनेंस इंफ्लूएंसर पी. आर. सुंदर पर सेबी ने जुर्माना लगाते  हुए उन्हें एक साल के लिए ट्रेडिंग से बैन कर दिया था.

ये भी पढ़ें-भारत से खिलौने, जूते, साइकिल मंगाएगा वॉलमार्ट, घरेलू उत्पादकों को लाभ कमाने का मौका

कुछ दिनों पहले रजिस्टर्ड इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि उन्हें एडवाइस देने के लिए कई नियमों का ध्यान रखना होता है. जबकि फिन इनफ्लूएंसर्स ( Finance Influencers ) बिना किसी रोक-टोक के धड़ल्ले से सलाहें देते हैं. इस तरह की शिकायतों के बाद सेबी ने अपना रूख सख्त करते हुए  फाइनेंस इंफ्लूएंसर्स पर नजर रखनी शुरू की. ताकि निवेशकों को फोन पर मिलने वाली सलाहों में कमी लाई जा सके इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये लोग भी सभी नियमों का पालन करते हुए नियमों के दायरे में काम कर रहे हैं.

सरकार भी जता चुकी है चिंता- फाइनेंस इंप्लूएंसर्स को लेकर सरकार भी चिंता व्यक्त कर चुकी है. साथ ही लोगों को इनसे सतर्क रहने का आदेश दिया जा चुका है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने इसी साल अप्रैल में एक प्रेस कांफ्रेंस में फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स (Financial Influencers) पर अपनी चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा कि अगर आप अपने पैसे बचाना चाहते हैं कि तो किसी की भी सलाह पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करें. कहीं भी पैसे लगाने से पहले खुद अच्छे से रिसर्च करें. उन्होंने बाद में इसे लेकर ट्वीट भी किया था. ट्वीट करते हुए उन्होने लिखा, अगर 3-4 लोग हमें सही सलाह दे रहे हैं, तो 10 में से 7 ऐसे भी लोग हैं जिनका उद्देश्य वास्तव में कुछ और है. उनका कहने का मतलब था कि ज्यादातर सलाहें लोग अपने फायदे के लिए दे रहे हैं तो ऐसे में इस तरह के एडवाइस को मानने से पहले  सोशल इन्फ्लुएंसर्स और फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स की सलाह को क्रॉसचेक करें.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

40 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

48 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago