सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Ram Mandir Consecration: 22 जनवरी को भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही शहर के होते कायाकल्प ने न केवल बल्कि विदेशी लोगों को भी आकर्षित किया है, जिसके चलते लगातार बड़ी संख्या में लोग अयोध्या का रुख कर रहे हैं. तो वहीं एक प्रमुख तीर्थस्थल और पर्यटन स्थल के रूप में अयोध्या की नई पहचान देश-विदेश में स्थापित हो रही है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि, अयोध्या की उड़ानों का किराया कई इंटरनेशनल रूट से भी अधिक हो चुका है.
अगर फाइनेंशियल एक्सप्रेस रिपोर्ट की मानें तो 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही बड़ी संख्या में पर्यटक अयोध्या की ओर रुख करने लगे हैं. इसका सीधा असर विमानों के किराए पर दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी 19 जनवरी के लिए मुंबई से अयोध्या का टिकट चेक करने पर इंडिगो की एक फ्लाइट का किराया 20,700 रुपये शो कर रहा है तो वहीं इसी तरह 20 जनवरी की फ्लाइट का किराया भी 20 हजार रुपये के आस-पास ही दिखाई दे रहा है, जो कि कई इंटरनेशनल रूट के किराए से भी अधिक है. मसलन 19 जनवरी के लिए ही मुंबई से सिंगापुर की फ्लाइट चेक करने पर एअर इंडिया की एक डाइरेक्ट फ्लाइट का किराया 10,987 रुपये तो वहीं मुंबई से बैंकॉक की 19 जनवरी की डाइरेक्ट फ्लाइट का किराया 13,800 रुपये शो कर रहा है. ऐसे में ये बात बिल्कुल साफ हो जाती है कि, सिंगापुर और बैंकाक घूमने से अधिक अयोध्या घूमना महंगा हो गया है. मालूम हो कि, अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले नया एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है. हाल ही में पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया था और इसका नाम महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नाम दिया गया है. फिलहाल अयोध्या के लिए सिर्फ दो विमानन कंपनियों एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने उड़ानों के संचालन की घोषणा की है.
अयोध्या में बढ़े पर्यटन को देखते हुए एक हफ्ते पहले ही हॉस्पिटलिटी फर्म ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने बताया था कि, मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में कई प्रकार की बिजनेस एक्टिविटीज में तेजी देखी जा रही है. वह कहते हैं कि, कई कंपनियां आने वाले दिनों की संभावित डिमांड और विशाल पर्यटन बाजार की उम्मीद में तैयारियां कर रही हैं. साथ ही रितेश अग्रवाल ने ये भी बताया था कि, लोग अयोध्या के लिए बड़े पैमाने पर होटल तलाश रहे हैं और अब तो लोगों के ऊपर अयोध्या को लेकर ऐसा जूनून सवार हो गया है कि गोवा जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पिछड़ गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…