फोटो-सोशल मीडिया
Ram Mandir Inauguration: भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा और मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारी जोरों पर है. 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. इसको देखते हुए जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया जा रहा है तो वहीं पूरा देश भक्तिमय माहौल में दिखाई दे रहा है. पूरे देश में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर लोगों ने दीप जलाने के साथ-साथ घरों को राम नाम हनुमान ज़ी अंकित झंडों से भी सजाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसको देखते हुए वाराणसी के बाजारों में राम नाम अंकित भगवा झंडे और पटके की मांग बढ़ी है. इसी के साथ ही अयोध्या से लेकर नेपाल तक में पटकों और झंडों की मांग में उछाल देखा जा रहा है.
खबरों के मुताबिक, राम मंदिर के उद्घाटन से पहले इन झंडों की मांग में इतनी तेजी आई है कि दुकानदार आपूर्ति भी नहीं कर पा रहे हैं. तो वहीं बड़े होलसेल विक्रेताओं ने ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है. इस सम्बंध में मीडिया से बात करते हुए व्यापारी परिमल गोयल ने बताया कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन से हमारे व्यापार को भी काफी फायदा पहुंचा है. हमारे यहां तैयार होने वाले भगवा कपड़ों पर अंकित राम व हनुमान ज़ी के नाम के झंडे, पटके अन्य कपड़ों को नवंबर महीने से ही तैयार किया जा रहा था. उन्होंने दावा किया कि, वाराणसी के साथ ही आस पास के जिलों के साथ-साथ दूर दराज राज्यों, यहां तक की नेपाल से इसके आर्डर मिले हैं और अब हम लोगों ने इसके ऑर्डर लेना बंद कर दिया है, क्योंकि ज्यादातर लोगों की मांग 22 जनवरी के आस-पास ही पूरी करनी है. समय कम है और आर्डर ज्यादा हैं. इसलिए अब फिलहाल आर्डर नहीं ले रहे हैं, जो पहले से ही आर्डर मिले हैं, उनको पूरा करने में जुटे हैं.
जहां एक ओर परिमल गोयल बताते हैं कि अनुमान से भी अधिक संख्या में विक्रेताओं ने भगवा कपड़ों की मांग की है तो वहीं मिट्टी के दीयों की भी भारी मांग बढ़ी है. लखनऊ के कुम्हार बताते हैं कि राम मंदिर उद्घाटन के दिन घर-घर में दीए जलाए जाने की तैयारी है. इसीलिए बड़ी संख्या में दीए बनाए जा रहे हैं. इन सबको देखते हुए ये साफ होता है कि राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हर राम भक्त में उत्साह है. तो वहीं परिमल गोयल ने ये भी जानकारी दी कि करीब 50 से 60 बोरा इन विशेष कपड़ों को बेचा जा चुका है जो हमारे अनुमान से कहीं ज्यादा अधिक है.
दीए और पटके आदि की खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रहे ग्राहकों में भी उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. ग्राहक मानसी करती हैं कि लंबे वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है. इस मौके के लिए उन्होंने खास तैयारी की है. वह अपने घर को फूलों से सजाएंगी और शाम होते ही पूरे घर को दीए से रोशन किया जाएगा. तो वहीं भगवा झंडे खरीद रहे लखनऊ के अनुराग कहते हैं कि, विशेष तौर पर हम सभी भगवा झंडा से अपने क्षेत्र और घरों को भी सजाएंगे. राम नाम व हनुमान जी के नाम से अंकित झंडे तो वैसे भी घरों में लगाए जाने की परम्परा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…