देश

INDIA Alliance Meeting: पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से कौन होगा उम्मीदवार? INDIA गठबंधन में मंथन जारी, सीट बंटवारे को लेकर बनी ये सहमति

INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA Alliance) की लगातार बैठकें हो रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार को हुई चौथी बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा हुई. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का एक मजबूत संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा हुई. फिलहाल नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में गठबंधन दलों के पार्टी प्रमुख शामिल हुए हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव भी बैठक में शामिल हुए.

जरूरत है अलग विचारों की

बता दें कि इंडिया गठबंधन की हुई बैठक में विपक्षी दल इस बात पर सहमत हुए कि चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए कुछ अलग विचारों की जरूरत है. तो वहीं वाराणसी में मजबूत उम्मीदवार उतारने को लेकर भी चर्चा हुई. बता दें कि बीते दो चुनावों के दौरान विपक्षी दलों के कई नेता इस सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उनको हार का ही सामना करना पड़ा है. बता दें कि 2014 के संसदीय चुनावों में, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था. वह 3.37 लाख वोटों के अंतर से हार गए थे. तो वहीं वर्ष 2019 में इस सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन कांग्रेस ने यहां से अजय राय तो सपा ने शालिनी यादव को मैदान में उतारा था, लेकिन ये लोग भी हार गए थे और पीएम नरेंद्र मोदी को 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे और उन्होंने एक बार फिर से काशी से जीत हासिल की थी. तो वहीं इस बार हार न मिले, इस पर पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी रणनीति के साथ विपक्षी दल दांव चलने का प्लान बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सोनिया और मल्लिकार्जुन को मिला राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता

सीट बंटवारे को लेकर जारी है इंडिया गठबंधन में चर्चा

वहीं सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य गुलाम अहमद मीर ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “चर्चा जारी है और सीट बंटवारे की प्रक्रिया सहजतापूर्वक पूरी हो जाएगी. उसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी.” मीर ने आगे ये भी कहा कि, गठबंधन जम्मू-कश्मीर समेत हर जगह एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करेगा, ताकि वोट विभाजित न हों. तो वहीं बुधवार को कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सीट बंटवारे को लेकर मीडिया से बात करते हु्ए कहा कि, विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की प्रक्रिया सहजतापूर्वक पूरी हो जाएगी. इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में हर सीट पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन राजग के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार उतारा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

16 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago