देश

50 साल बाद जब मिले तो खिल गए दोस्तों के चेहरे, लोरेटो कॉन्वेंट के 1973 बैच की छात्राओं ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह

उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में 1973 बैच की पास आउट 40 छात्राएं अपनी स्वर्ण जंयती समारोह को मनाने के लिए पहुंचीं. साल 1973 में इन छात्राओं ने स्कूल से अपने करियर को नई उड़ान देने के लिए नए सफर की शुरुआत की थी.

हासिल की तमाम उपलब्धियां

जहां से इन्होंने अपने जीवन के सफर की शुरुआत की थी. वहीं पर आज एक बार फिर से ये छात्राएं इकट्ठा हुईं. एकदूसरे से मिलकर लगा कि वही पुराना समय फिर से वापस लौट आया है. आज ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करते हुए अच्छे मुकाम पर हैं. जिसमें शिक्षा, सिविल सेवा, सशस्त्र बल, चिकित्सा में ये सभी अपनी सेवाएं दे रही हैं. अपनी कड़ी मेहनत और बुलंद हौसलों से बैंकिंग, कॉर्पोरेट क्षेत्र, व्यवसाय, समाज सेवा, कला जैसे क्षेत्रों में भी ख्याति हासिल कर रही हैं.

50 साल बाद मिले तो खिल गए दोस्तों के चेहरे

50 साल बाद एक बार फिर से ये वहां पर पहुंचे हैं. जहां से इन्होंने अपने भविष्य के सपनों को साकार करने के सफर की शुरुआत की थी. स्कूल के हर नुक्कड़, कोने में घूमकर यादों को ताजा किया. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोरेटो गान को सामूहिक रूप से गाया गया. जिसके बाद दोपहर का लंच, रात का खाना और दोस्तों के साथ 50 सालों की दूरियों को खत्म करने की कोशिश में एकदूसरे की जमकर तस्वीरें खींची गईं. एक बार फिर वो बचपन के उसी दौर में पहुंच गए और मानों सब थम सा गया. वो बचपन और शरारत भरे दिन वापस लोरेटो के परिसर में लौट आए.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Caste Census: बिहार की तर्ज पर राजस्थान में होगी जातीय जनगणना, चुनाव से पहले सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान, जारी हुई अधिसूचना

चेहरे पर दोस्तों के खोने की मायूसी थी

इन सब के बीच एक मायूसी भी थी इन सभी के चेहरों पर. क्योंकि उनके चार दोस्त दुनिया छोड़कर जा चुके थे. जो उनके बीच से किसी टूट हुए तारे की तरह गायब हो गए. स्कूल के चैपल में उन्हें याद कर भावुक श्रद्धांजलि दी गई. 1973 के आईएससी बैच के स्वर्ण जयंती समारोह का समापन यादों को समेटे हुए हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

15 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

20 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

46 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago