देश

Gonda News: बृजभूषण शरण सिंह के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे भाजपा सांसद, वायरल हुआ वीडियो

Gonda News: कई महीनों से पहलवानों के विरोध का सामना कर रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. ताजा खबर गोंडा से सामने आ रही है जहां एक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट व बवाल व उनके काफिले पर पथराव में वह बाल-बाल बचे हैं. सेल्फी लेने को लेकर दो प्रधान समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. हालांकि बीजेपी सांसद तब तक कार्यक्रम स्थल से निकल चुके थे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सूत्रों के मुताबिक भाजपा सांसद कटरा बाजार विधानसभा के बरबट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा, “बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज बीजेपी से जुड़ने जा रहा है. इस समय देश के अंदर मोदी लहर चल रही है. सारी दुनिया की आर्थिक स्थिति को देश की जनता देख रही.” इसी के साथ विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा,” विपक्ष हमेशा एकजुट होता है, लेकिन देश की जनता हमेशा पीएम मोदी के साथ है.”

महंगाई को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा, “आज यहां किसी पर महंगाई का कोई असर नहीं दिख रहा है. पीएम मोदी का रथ कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि उनका रथ जनता चला रही है.” मालूम हो कि देश के शीर्ष महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस सम्बंध में दिल्ली पुलिस ने पहलवानों की तरफ से दर्ज केस से जुड़े मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. फिलहाल इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद कई बार सफाई दे चुके हैं और कह चुके हैं कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Kannauj: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के पति को मौजूदा प्रधान के बेटे मारी गोली, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद कार्यक्रम को संबोधित करके निकले ही थे कि उनके पीछे से सेल्फी को लेकर दो ग्राम प्रधानों के समर्थकों के बीच मारपीट, कुर्सी फेंक व हाथापाई तक शुरू हो गई. दरअसल, कार्यक्रम के दौरान ही समर्थकों के बीच विवाद हो गया था लेकिन जैसे ही सांसद निकले, वैसे ही अपनी भड़ास निकालने के लिए दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े.

–भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

32 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago