विकास पंडित
UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार सरकार द्वारा माफियाओं, अपराधियों व खनन माफियाओं पर एक्शन हो रहा है. इसी कड़ी में सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर 13 महीने से फरार चल रहे एक लाख के इनामी हाजी इकबाल पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से अर्जित की गई उसकी 438 बीघा जमीन को कुर्क कर दिया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी सामने आ रही है कि सहारनपुर के मिर्जापूरइ इलाके में हाजी इकबाल द्वारा अवैध कार्यों से अर्जित की गई 438 बीघा जमीन, जिसकी अनुमानित कीमत सैकड़ों करोड़ रुपए बताए जा रही है, उसे सहारनपुर की पुलिस प्रशासन की टीम ने आज कुर्क कर लिया है. इससे पहले सहारनपुर के डीएम ने बताया था कि सहारनपुर नोएडा लखनऊ गुरुग्राम और बिहार में हाजी इकबाल और उसके सहयोगियों की करीब 506 करोड़ की 63 संपत्तियां चिह्नित की गई है. हाजी इकबाल पर एक लाख का नाम है और वह पिछले 13 महीने से फरार चल रहा है.
ये भी पढ़ें- Lalitpur: पोस्टर में फोटो न होने पर भड़के भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं को जूते से मारने की दी धमकी
बता दें कि हाजी इकबाल पर 3 दर्जन से ज्यादा संगीन अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें मुख्य रुप से अवैध खनन और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले हैं. इन्हीं मामलों में हाजी इकबाल के चारों बेटे के साथ ही उसका भाई और बहनोई व उसके नौकर पूर्व में ही जेल जा चुके हैं, लेकिन हाजी इकबाल पूरे 13 महीने से फरार चल रहा है.
पूर्व में भी हाजी इकबाल की 300 करोड़ की संपत्तियों को योगी सरकार कुर्क कर चुकी है. कोर्ट द्वारा बार-बार पेश होने के आदेशों को दरकिनार करते हुए हाजी इकबाल लगातार फरार चल रहा है. इसी के चलते हाजी इकबाल पर यह कार्यवाही आज हुई है. सबसे पहले टीम हाजी इकबाल की करोड़ों रुपए से बनाई गई ग्लोकल यूनिवर्सिटी पहुंची और वहां पर करीब 270 बीघा जमीन को कुर्क किया और उसके बाद मिर्जापुर क्षेत्र के ही पांच अलग-अलग गांवों में भी इतनी ही जमीन को प्रशासन ने कुर्क कर वहां मुनादी कराई और वहां पर सरकारी बोर्ड भी लगा दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…