क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
Photo- BAI Media (@BAI_Media)/Twitter
Indonesia Open 2023: सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी मलेशियाई विश्व चैंपियन आरोन चिया और वूई यिक सोह को हराकर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए, जिनके खिलाफ उनका रविवार से पहले 0-8 का रिकॉर्ड था. इतिहास रचने से ठीक पहले, भारतीय जोड़ी के लिए एक समय थोड़ी मुश्किलें आईं लेकिन अंत में 21-17, 21-18 के अंतर से जीत हासिल करने में सफल रहे. इससे पहले उन्होंने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में कोरिया के कांग मिन ह्यूक और सियो सेउंग जेई पर 17-21, 21-19, 21-18 से जीत दर्ज की थी और रविवार का फाइनल सेट किया था.
सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता खिताब
फाइनल मुकाबले के दौरान पहले गेम की शुरुआत में सात्विक-चिराग ने लड़खड़ाने के बाद अपनी गति पकड़ी और अंत तक बढ़त बनाए रखी. इससे पहले ये जोड़ी हमेशा भारतीय जोड़ी पर हावी रही थी. यह फाइनल मुकाबला 43 मिनट तक चला. वर्ल्ड रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने पहली बार किसी सुपर-1000 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी. और, पहली बार में ही ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने के इतिहास रचने के ठीक एक महीने बाद, देश के 52 साल के इंतजार को समाप्त करते हुए, इस जोड़ी ने दुनिया की नंबर 4 रैंकिंग वाली दूसरी वरीयता प्राप्त एरोन को मात दी. इंडोनेशिया टाइटल अब उनके खिताबों के शानदार सेट में जुड़ गया है जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, थॉमस कप का स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक शामिल है. यह 17 बीडब्ल्यूएफ फाइनल्स में उनकी 14वीं जीत भी थी, जिसका जीत प्रतिशत 82.35 का चौंका देने वाला था. लेकिन जीत के पीछे सबसे उल्लेखनीय आंकड़ा यह है कि नौ प्रयासों में मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ यह उनकी पहली जीत थी.
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…