देश

भारत को ट्रोल कर रहे पाकिस्तानी फैन को गूगल CEO सुंदर पिचाई ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत कुछ पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को अब तक पच नहीं पा रही हैं. जिसके चलते  कुछ पाकिस्तानी फैंस तिलमिलाएं हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने भारतीय खिलाड़ियों को ट्रोल करने की कोशिश की तो गूगल के सीओ सुंदर पीचाई ने उसे मुंह तोड़ जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी.

टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में किंग कोहली की आतिशी पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर भारतीय फैंस को दीपावली का शानदार तोहफा दिया. कोहली की 82 रनों की तूफानी पारी के दम पर मेलबर्न में मिली कमाल जीत का जश्न सोशल मीडिया पर भी जोर-शोर से मनाया जा रहा है. गूगल सीईओ सुंदर पिचाई भी इस जश्न में शामिल हुए और उन्होंने एक पाकिस्तानी यूज़र को ट्रोल कर दिया.

सुंदर पिचाई ने पाकिस्तानी फैन की बोलती बंद की

दरअसल  सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पर दिवाली की बधाई देते हुए भारत-पाकिस्तान मैच के आखिरी तीन ओवर्स का जिक्र किया. इसी ट्वीट के जवाब में एक पाकिस्तानी … फैन ने सुंदर पिचाई को शुरुआती तीन ओवर देखने की सलाह दी, जिसमें केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए थे. सुंदर पिचाई ने इसके बाद जो जवाब दिया उसने पाकिस्तानी फैन की बोलती बंंद कर दी.

पाकिस्तानी फैंस को यह हार बहुत ज्यादा चुभ रही है. इसिलए वो कई तरह की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर जब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को एक पाकिस्तानी यूजर ने भारतीय पारी के पहले 3 ओवर देखेन की सलाह दी तो सुंदर ने मुंह तोड़कर जवाब देते  अपने ट्वीट में लिखा कि हैप्पी दिवाली, मुझे उम्मीद है कि हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर दिवाली मना रहा होगा. मैंने यह दिवाली आखिरी तीन ओवर देखकर मनाई, क्या शानदार मैच और परफॉर्मेंस थी. हैप्पी दिवाली.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

4 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

15 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

23 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

41 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

48 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

57 minutes ago