देश

भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, कम समय में बनाया बड़ा सियासी कद

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. वो भारत के साथ-साथ एशियाई मूल के भी पहले ब्रितानी प्रधानमंत्री होंगे. उन्हें कंजर्वेटिव पार्टी ने अपना नेता चुन लिया है. सर ग्राहम ब्रैडी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की.

मंगलवार को संभाल सकते हैं कार्यभार

पेनी मॉरडॉन्ट द्वारा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस से अपना नाम वापस लिए जाने के बाद अटकले लगाई जा रही थी कि,  ऋषि सुन के नाम पर सहमती बन सकती है. आखिरकार हुआ भी ऐसा ही. सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी ने सर्वसहमति से पार्टी का लीडर चुना और देश की कमान उनके हाथों में सौपने का फैसला किया. सूत्रों के अनुसार  ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक मंगलवार से अपना कार्यभार संभाल सकते हैं.

महज 7 सालों में बढ़ाया राजनीतिक कद

भारतीय मूल के ऋषि सुनक अब उस सूची में शामिल हो गए है जिन्हें विदेश में राष्टपति या प्रधानमंत्री के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मॉरीशस, गुयाना, आयरलैंड, पुर्तगाल औऱ फिजी देशों में भारतीय मूल के लीडर कामयाबी के शिखऱ पर पहुंच कर अपने देश भारत का मान बढ़ा चुके हैं.

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की राजनीति में बहुत ही कम समय में अपना कद बढ़ाया है. उन्होंने अपनी काबलियत और कार्यशैली से सबको भरोसा जीता है. उन्होंनेे साल 2015 में महज 35 साल की उम्र में, पहली बार संसद का चुनाव जीता था. जिसके कुछ ही समय बाद इस बात की चर्चा होने लगी थी की सुनक लंबी रेस का घोड़ा हैं. 7 साल के अंदर सिर्फ 42 साल की उम्र में  वो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago