देश

Google के CEO सुंदर पिचाई का चेन्नई का पुश्तैनी घर बिका, पिता हो गए भावुक, जानिए कौन होगा इसका नया मालिक

चेन्नई के सी मणिकंदन अब शहर के अशोक नगर में स्थित गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के पुश्तैनी घर के नए मालिक हैं. तमिल सिनेमा में एक छोटे समय के अभिनेता और निर्माता, मणिकंदन ने घर खरीदने के बाद कहा कि “सुंदर पिचाई ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है और जिस घर में वह रहते थे उसे खरीदना मेरे जीवन की एक गौरवपूर्ण उपलब्धि होगी.” बता दें कि मणिकंदन एक रियल एस्टेट डेवलपर भी है.

भावुक हो गए थे सुंदर पिचाई के पिता

गूगल के CEO सुंदर पिचाई का जन्म इसी घर में हुआ था और उनका बचपन भी यहीं बीता. घर से उनके बचपन की ढेर सारी यादें जुड़ी हैं. वहीं उनके पिता भी अपनी पहली संपत्ति और इस घर को लेकर काफी भावुक नजर आए. बता दें कि स्टेनोग्राफर लक्ष्मी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रघुनाथ पिचाई के घर जन्में सुंदर पिचाई के इस पुश्तैनी घर को बेचे जाने से संबंधित सभी तरह की कानूनी प्रक्रियाए पूरी हो चुकी है. वहीं घर के खरीददार मणिकंदन ने कहा कि दस्तावेज़ सौंपते समय सुंदर पिचाई के पिता काफी भावुक हो गए थे. ऐसा लगा जैसे कुछ मिनटों के लिए वे टूट गए हैं. मकान को सुंदर के पिता ने अपने खर्च पर पूरी तरह से ढहा दिया और खाली जमीन को खरीददार को सौंप दिया. सुंदर के पिता की यह पहली संपत्ति थी.

अंतिम बार इस दिन आए थे सुंदर पिचाई

सुंदर पिचाई ने बचपन से लेकर 20 साल की उम्र तक का अपना समय इसी घर में बिताया था. आखिरी बार वे अक्टूबर 2021 में चेन्नई आए थे. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चार महीने पहले सुंदर पिचाई के इस घर की डील शुरू हुई थी. दरअसल, पिचाई के पिता के लंबे समय से अमेरिका में रहने के कारण डील को इतना समय लग गया. घर के कागज ट्रांसफर करने की प्रक्रिया के दौरान बिना सुंदर पिचाई के नाम का उपयोग किए उनके पिता ने रजिस्ट्रार ऑफिस में घंटों इंतजार किया. डील फाइनल होने के बाद उन्होंने घर से जुड़े सभी तरह के टैक्स चुकाए.

इसे भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री पर लगा 1000 रु का जुर्माना, JDU मंत्री बोले- बिहार में कानून का राज

10,810 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक सुंदर पिचाई को गूगल की ओर से 1880 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज दिया जाता है. सुंदर पिचाई की बैसिक सैलरी जहां 15 करोड़ रुपये है वहीं गूगल की ओर से उन्हें 1865 करोड़ रुपये के शेयर भी दिए गए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

36 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago