बिजनेस

अडानी ग्रुप के शेयर कर रहे मालामाल, 5 स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट

Adani Group Stocks: मजबूत वैश्विक संकेतों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार में आईटी, बैंकिंग और वाहन कंपनियों में लिवाली तेज होने से सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी-50 बढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 415.49 की बढ़त के साथ 60,224.46 अंक पर बंद हुआ. एक समय तो यह 690 अंक तक उछल गया था. वहीं निफ्टी भी 117.10 अंक चढ़कर 17,711.45 अंक पर बंद हुआ. सोमवार का दिन अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर के लिए भी अच्छा रहा.

अडानी ग्रुप के 5 शेयर अपर सर्किट पर बंद हुए. अडानी पॉवर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन, अडानी टोटल और अडानी विल्मर के अपर सर्किट छूने के पीछे अडानी के विदेशों में हुए रोड शो को वजह माना जा रहा है. सिंगापुर और हांगकांग में अडानी के रोड शो बेहद सफल रहे हैं. इसका असर अब उनकी कंपनियों के शेयर में आई तेजी के रूप में भी दिखाई देने लगा है. अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.51 फीसदी (103.50 रुपये) चढ़कर 1982.85 रुपये पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: Gold Price Update: होली में सस्ते रेट पर सोना खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए 14 से 24 कैरेट की लेटेस्ट कीमत

24 जनवरी के हिंडनबर्ग रिसर्च की आई नेगेटिव रिपोर्ट ने अडानी के साम्राज्य को हिलाकर रख दिया था. इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी की कंपनियों के शेयर लगातार गिरने लगे थे और दलाल स्ट्रीट में हाहाकार मच गया था. वहीं पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी है. गौतम अडानी जो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति थे, इस रिपोर्ट के आने के बाद टॉप 30 की लिस्ट से बाहर हो गए थे. हालांकि अब वह 26वें स्थान पर आ गए हैं.

भारतीय बाजार में आई तेजी

इस बीच भारतीय बाजार में आई तेजी पर विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में मजबूती रहने से घरेलू बाजारों को समर्थन मिला. सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों से भी घरेलू निवेशकों की धारणा को मजबूती मिली. विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में फिर से पूंजी लगाना शुरू कर दिया है. बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 246.24 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की थी. बता दें कि घरेलू बाजार होली त्योहार से जुड़े समारोहों के चलते मंगलवार को बंद रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

22 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

24 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

32 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

48 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

55 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago