देश

UP News: बहन-बेटी के साथ छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे, मनचले और शोहदों को सीएम योगी की चेतावनी

UP News: उत्तर प्रदेश के शोहदों और मनचलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से वार्निंग दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि,” कानून संरक्षण के लिए है लेकिन कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करने की इजाजत किसी को नहीं है.” उन्होंने कहा कि, कानून सुरक्षा के लिए है, लेकिन यदि किसी ने बहन-बेटी के साथ छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे. उसे यमराज के यहां भेजने से कोई रोक नहीं पाएगा.” इसी के साथ सीएम ने कहा कि, हमें सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण देना होगा. कानून संरक्षण के लिए है और कानून को बंधक बनाकर कोई किसी की सुरक्षा पर सेंध लगाने का प्रयास न करे.

बता दें कि रविवार को गोरखपुर के मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 343 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया और इसी के बाद वह उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर जिक्र किया.मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं के बारे में कहा कि, सरकार विकास, लोक कल्याण व बिना भेदभाव सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित और समर्पित है. इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि, सरकार के साथ यदि नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे तो विकास कार्यों में बैरियर बनने वाले स्वतः बेनकाब होते दिखेंगे. इस मौके पर वह बोले कि, विकास की परियोजनाओं में बैरियर बनने वालों को सरकार बेनकाब करने का काम भी तेजी से कर रही है. इसी के साथ अधिकारियों को नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न करें क्योंकि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वह आगे बोले कि, कोई भी कार्यदायी संस्था हो, उसे मानक व गुणवत्ता के साथ विकास कार्य करने को प्रतिबद्ध होना होगा.

विकास ही है यूपी व गोरखपुर की पहचान

सीएम योगी ने आगे कहा कि, आज विकास ही उत्तर प्रदेश और गोरखपुर की पहचान है. छह वर्ष पूर्व प्रदेश में गोरखपुर की और देश मे उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा क्या थी. पहचान क्या थी, विकास की क्या स्थिति थी, यह सबको पता है, लेकिन आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विगत छह सालों में उत्तर प्रदेश और गोरखपुर ने विकास से अपनी नई पहचान बनाई है. गोरखपुर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, बंद पड़े खाद कारखाना के स्थान पर नए कारखाना की स्थापना की गई, तो वहीं एम्स आदि के साथ रामगढ़ताल का कायाकल्प किया गया.

ये भी पढ़ें- Special Session: आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, इन 4 बिलों पर होगी चर्चा, I.N.D.I.A अलायंस ने बुलाई बैठक

गोरखपुर से 14 फ्लाइट की है सुविधा

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की झील की तुलना करते हुए कहा कि आज जम्मू कश्मीर से बेहतरीन झील गोरखपुर में है. रामगढ़ताल के रूप में यह नई पहचान बनकर देश-दुनिया को आकर्षित कर रहा है. तो वहीं फ्लाइट के बारे में कहा कि, आज गोरखपुर से 14 फ्लाइट की सुविधा है. अगर ऐसा नहीं होता तो आज बारिश के चलते लखनऊ से यहां आना संभव नहीं हो पाता और कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ता. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई भी दी. इसी के साथ ही गोरखपुरवासियों और प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की.

6 साल पहले हो गया था कब्जा

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण को जारी रखते हुए कहा कि, आज जिस रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम हो रहा है, उस पर छह साल पहले कब्जा हो रहा था, लेकिन आज इसका भव्य मंच अनेक कार्यक्रमों का साक्षी बनता है. इसी के साथ शिक्षा को लेकर कहा कि, गोरखपुर में बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों का जीडीए व नगर निगम के सहयोग से कायाकल्प कराया जा रहा है. उन्हें हाई क्लास पब्लिक स्कूल जैसा बनाने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने आगे जानकारी दी कि, इंटर कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. गोरखपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज तो है ही लेकिन अब इसी के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बन रहा है. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि, सहजनवा में अटल आवासीय विद्यालय बन गया है. फर्टिलाइजर कैम्पस में सैनिक स्कूल बन रहा है. यही नहीं गोरखपुर अब चार विश्वविद्यालय वाला शहर भी है.

हर बार करता हूं एक नई फैक्ट्री का उद्घाटन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हो रहे औद्योगिक विकास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, गोरखपुर नए निवेश व नए उद्योग के केंद्र के रूप में भी आगे बढ़ रहा है. उन्होने कहा कि, ‘हर बार गीडा में एक नई फैक्ट्री का उद्घाटन करके जाता हूं. हर फ़ैक्ट्री दो से ढाई हजार लोगों के रोजगार का माध्यम बनती है. उन्होंने चीनी मिल की जानकारी देते हुए कहा कि, पिपराइच में दोबारा चीनी मिल लग चुकी है. बंद पड़ा खाद कारखाना का फिर से चलने लगा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के लोगों से अपील की और कहा कि, सभी लोग अपने नागरिक दायित्व को समझते हुए स्वच्छ व सुंदर गोरखपुर बनाने का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि, मोहल्ले की सड़कों या नाली में कूड़ा न डालें और हमेशा प्रयास करें कि, किसी भी सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान न पहुंचने दें, उसका संरक्षण करें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

28 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

48 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago