देश

“NDA में भी पांच I.N.D.I.A वाले”, शिवसेना के मुखपत्र सामना में पीएम मोदी पर तंज

Saamana: लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश शुरू हो चुकी है. विपक्षी दलों ने बीजेपी ले लोहा लेने के लिए गठबंधन किया है. नाम है INDIA.पीएम मोदी ने इस गठबंधन की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन से कर दी है. अब शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी पर पलटवार किया गया है. सामना में लिखा गया, “अगर NDA में शामिल 5 पार्टियों के नाम में I.N.D.I.A है तो अब भारत की जनता क्या करेगी?

इसके बाद से ही बीजेपी और विपक्ष के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. इतना ही नहीं सामना में पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए लिखा गया, “ईस्ट इंडिया कंपनी के लोग व्यापारी बनकर आए और शासक बन गए, दिल्ली के गुजराती शासक भी व्यापारी हैं. बता दें कि पिछले दिनों ने पीएम ने ईस्ट इंडिया कंपनी से विपक्षी गठबंधन इंडिया की तुलना की थी.

“उस वक्त संघ कहां था”

सामना में लिखा गया, “उस वक्त संघ कहा थे जब ईस्ट इंडिया कंपनी से लड़ाई लड़ी जा रही थी. संघ तो कहीं नजर नहीं आ रहा था. आज के दौर में संघ खून बहाए बिना ही आजादी का फल खा रहा है. आजादी के समय बंगाल में हिंसा की आग भड़क उठी. गांधी जी जान की परवाह किए बगैर उसमें घुस गए.

यह भी पढ़ें: Man Ki Baat: पीएम मोदी बोले- शहीदों के सम्मान में शुरू होगा ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान, हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को लेकर कही ये बात…

सामना में मणिपुर हिंसा का जिक्र

शिवसेना के सामना में मणिपुर हिंसा का मुद्दा भी उठाया गया है. लिखा गया है, ” मणिपुर जल रहा है, लेकिन पीएम मोदी न तो वहां जा रहे हैं न ही कोई बात करने को तैयार है.” सामना में लिखा गया, ” पीएम मोदी ने विपक्षी गटबंधन की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की. ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापारी बनकर आए और यहां शासक बन गए. कंपनी की ही तरह दिल्ली के गुजराती शासक गुजराती हैं.

सामना में आगे लिखा गया, “व्यापारी होना बुरी बात नहीं है, लेकिन व्यापार देश और जनता के हित में की जानी चाहिए. पीएम मोदी कहते हैं, INDIA का नाम आतंकवादी है. NDA के पांच दलों के नाम में भी इंडिया है, अब वे लोग क्या करेंगे?

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

10 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

11 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

41 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

50 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

50 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

57 minutes ago