देश

Gorakhpur News: BRD मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की गुंडई, दिव्यांग तीमारदार को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का दुर्व्यवहार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार देर रात जूनियर डॉक्टरों ने दिव्यांग तीमारदार को पीटकर लहूलुहान कर दिया. फिलहाल इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन ने जांच बैठा दी है. तो वहीं पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है. सूचना है कि इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने छह जूनियर डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

छोटी सी बात पर कर दी गई पिटाई

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के मदनपुर की 65 वर्षीय शैला देवी को गुरुवार को ट्रॉमा सेंटर के ऊपर पोस्ट ऑपरेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. जहां उनके पेट का ऑपरेशन हुआ है. शुक्रवार की दोपहर उनका दिव्यांग भतीजा अजय कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ उन्हें देखने के लिए आया. उसने जूनियर डॉक्टरों से उपचार और दवा के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही थी. इस पर वे गाली देने लगे. इस पर अजय ने गाली देने से मना किया तो जूनियर डॉक्टरों ने धक्का देना शुरू कर दिया. उसने इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल भी छीन लिया गया.

बताया जा रहा है कि अजय का मोबाइल छीनने के बाद 20-25 की संख्या में जूनियर डॉक्टर वहां पहुंचे और अजय को लात, जूतों, चप्पलों व डंडे से मारते हुए सीढ़ी से घसीटते नीचे ट्रॉमा सेंटर की तरफ ले जाने लगे. बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी सुनीता की भी पिटाई कर दी. इसी बीच पुलिस पहुंची और रोकने की कोशिश की तो जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस के ऊपर भी हाथ छोड़ दिया. वे पुलिस की मौजूदगी में दिव्यांग की पिटाई करते रहे. किसी तरह पुलिस ने बीच-बचाव कर पति-पत्नी को गुलरिहा थाने पहुंचाया. अजय छत्तीसगढ़ में पूरे परिवार के साथ रहता है, वहां नौकरी करता है.

बताया जा रहा है कि, जब अजय को पीटा जा रहा था, उस वक्त वहां पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन पुलिस ने इस पूरी घटना को रोकने की कोई कोशिश नहीं की.

ये भी पढ़ें- Shaheen-Ansha Wedding: पाकिस्तान की बॉलिंग की जान हैं शाहीन, अब ‘लाला’ की बेटी अंशा से किया निकाह

पिटाई के दौरान मौजूद थी पुलिस

इस मामले पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज नेहरू के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि अस्पताल में हुई घटना की जांच हो रही है. दोषी पाए गए जूनियर डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस तरह की घटनाओं से मेडिकल कॉलेज की छवि खराब हो रही है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

19 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

30 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago