दुनिया

Petrol Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल खत्म होने के कगार पर, कभी भी ढह सकती है अर्थव्यवस्था

Pakistan Petrol Crisis: पाकिस्तान चारों तरफ से मुसीबतों से घिरता हुआ नजर आ रहा है. पहले से पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा था कि अब तेल खत्म होने का संकट भी उस पर मंडराने लगा है. देश की तेल कंपनियों की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि ऑयल इंडस्‍ट्री पूरी तरह से बिखरने की कगार पर पहुंच चुकी है. तेल कंपनियों का कहना है कि डॉलर न होने की वजह से और रुपए की लगातार गिरती कीमतों ने उद्योग पर संकट पैदा कर दिया है. तेल कंपनियों के मुताबिक पाकिस्तान में बस कुछ ही दिन का तेल बचा हुआ है जिसके बाद ऑयल इंडस्‍ट्री पूरी तरह से ढह जाएगी. देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रकोष से मिलने वाली मदद का इंतजार है.

लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान को यह मदद जल्द मिलने वाली नहीं है. अगर पाकिस्तान में तेल कंपनियों पर ताला लगता है तो अर्थव्यवस्था पर पुरी तरह से बिखर जाएगी. देश पहली बार इस तरह के संकट से जूझ रहा है.

डॉलर कैप हटाने की वजह से आई मुसीबत

आईएमएफ(IMF) की शर्त को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री शहबाज सरकार ने डॉलर कैप को हटा दिया था. जिसकी वजह से रुपया 276.58 रुपये के ऐतिहासिक निचले स्तर तक गिर गया. पाकिस्‍तान के तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) और ऊर्जा मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी गई है. इसमे तेल कंपनी सलाहकार परिषद (OCAC) ने कहा है कि रुपए की कीमतों में अचानक गिरावट आने से उद्योग को अरबों रुपयों का नुकसान हुआ है.

सलाहकार परिषद के मुताबिक, उनके पत्र क्रेडिट (LCs) को नई दरों पर तय किए जाने की उम्मीद है, ‘जबकि संबंधित उत्पाद पहले ही बेचा जा चुका है’. जिसकी वजह से पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से गिर रहा है. सरकार ने एलसी पर भी बैन लगा दिया है. 27 जनवरी तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन बिलियन डॉलर से कुछ ही ज्‍यादा था.

यह भी पढ़ें-   राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कश्मीरी पंडितों के लिए कही ये बड़ी बात

250 रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल

पाकिस्तान इस समय भारी आर्थक संकट से जूझ रहा है. रुपयें की कीमत तेजी से गिर रही है. इसकी वजह से आयात होने वाले सामान की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऊर्जा में पाकिस्तान के आयात बिल का एक बड़ा हिस्सा शामिल है. पाकिस्तान में इस समय पेट्रोल 250 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. कई जगहों पर तो पेट्रोल है ही नहीं. ऐसे में आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं.

 

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago