Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sanatan Dharma: सीएम योगी के बयान पर उदित राज का पलटवार, बोले- सनातन धर्म कुछ नहीं, जाति ही शाश्वत

सनातन धर्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित बयान देकर मामले को और हवा दे दी है. उदित राज ने सनातन धर्म को लेकर कहा कि सनातन कुछ नहीं, सनातन है तो जाति है और जाति ही शाश्वत है.

सीएम योगी के बयान पर उदित राज का पलटवार

सनातन धर्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित बयान देकर मामले को और हवा दे दी है. उदित राज ने सनातन धर्म को लेकर कहा कि सनातन कुछ नहीं, सनातन है तो जाति है और जाति ही शाश्वत है. उदित राज ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए ये बात कही. सीएम योगी ने कहा था कि धर्म एक ही है और वो सनातन है. अगर सनातन धर्म पर हमला हुआ तो मानवता पर संकट आ जाएगा.

“बीजेपी सनातन कहकर मुर्ख बनाने का काम कर रही”

उदित राज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सनातन कहकर मुर्ख बनाने का काम करती रही, लेकिन अब नहीं कर पाएंगे. अगर सभी सनातन धर्म के हैं तो फिर भेदभाव क्यों है? सनातन धर्म के नाम पर वोट सबका लेते हैं, तो सनातन के नाम पर सभी को बराबर की भागीदारी भी दें. सभी को सम्मान और नौकरियां दें, लेकिन नौकरियों में ऊंची जाति के लोगों को आगे बढ़ाया जाता है. ये सनातन सिर्फ वोट लेने के लिए है. इस देश में जाति ही असली सच्चाई है. सनातन और जाति में कोई अंतर नहीं है. दोनों एक ही हैं.

सीएम योगी ने दिया था बयान

बता दें कि हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. जहां उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म मानवता का धर्म है. अगर इसपर आघात हुआ तो पूरे विश्व की मानवता पर खतरा आ जाएगा. जाहिर है कि पिछले कुछ दिनों से सनातन धर्म को लेकर बवाल मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Delhi Police Raid: Newsclick से जुड़े पत्रकारों के ठिकानों पर रेड, चीनी फंडिंग का आरोप, हिरासत में लिए गए कुछ लोग

उदयनिधि ने दिया था विवादित बयान

तमिलनाड़ु के सीएम एमके. स्टालिन के बेटे और सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था. उसी के बाद से पूरे देश में हंगामा शुरू हो गया था. उदयनधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसा है. इससे लड़ते नहीं है, बल्कि इसका खात्मा करते हैं. इसके समूल नाश तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी. ये बातें उन्होंने सनातन धर्म उन्मूलन महासम्मेलन में कही थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital