Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu and Kashmir: उरी में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, जारी सर्च ऑपरेशन में मिला एक आतंकी का शव

खबर है कि 250 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं. सुरक्षाबल लगातार LoC पर सीसीटीवी कैमरे, थर्मल कैमरे और जवानों की गश्त की मदद से हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं.

Pakistan

फाइल फोटो.

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के बढ़ने के बीच सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. दहशतगर्दों को ढूंढ ढूंढकर भारतीय जवान निशाना बना रहे हैं. ताजा खबर उरी से सामने आई है. यहां पर सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस दौरान एक आतंकवादी का शव भी मिला है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक 22 जून यानी शनिवार को सुरक्षाबलों ने उरी में LoC पर आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है.

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों द्वारा घुसपैठ रोधी अभियान जारी है. इसी दौरान रविवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी का शव बरामद किया है. एक अधिकारी ने बताया कि “आज यानी रविवार को एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे मृत आतंकवादी की तलाश जारी है.” उन्होंने आगे बताया कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन चल रहा है. इससे पहले, शनिवार को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी थी. इसी के साथ ही सुरक्षाबलों ने घुसपैठ को नाकाम किया था. खबरों के मुताबिक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम दो आतंकवादी मारे गए थे. अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों आतंकवादियों के शव बरामद नहीं किए जा सके थे, क्योंकि वे नियंत्रण रेखा के करीब पड़े थे.

ये भी पढ़ें-UP में बम्पर नौकरी… भर्ती किए जाएंगे 42 हजार होमगार्ड, बनेंगे आपदा मित्र, मुख्यमंत्री योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

250 आतंकी हैं घुसपैठ की फिराक में

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पीओके में अलग-अलग लॉन्चिंग पैड से करीब 250 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं. सुरक्षाबल लगातार LoC पर सीसीटीवी कैमरे, थर्मल कैमरे और जवानों की गश्त की मदद से हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. बता दें कि बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां तेज हुई हैं. आतंकियों ने रियासी में 9 जून को तीर्थयात्रियों की बस पर हमला बोला था. इस हमले में कम से कम 9 तीर्थयात्री मारे गए थे और कई घायल हुए थे. इसके बाद डोडा और कठुआ में भी आतंकी हमले हुए थे. इन आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षाबल लगातार अलर्ट मोड पर हैं और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital