यूटिलिटी

देश में 1 जुलाई से लागू होंगे RBI के नए नियम, बदल जाएगा Credit Card पेमेंट करने का तरीका, जानें आप पर कितना पड़ेगा असर

Rule Change For Credit Card: हर महीने की तरह जुलाई 2024 का महीना भी कई बड़े बदलाव लेकर आने वाले हैं. ऐसे में अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी जेब पर असर डाल सकता है. दरअसल, सात दिन बाद यानी 1 जुलाई 2024 से क्रेडिट कार्ड पेमेंट से जुड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इसके बाद कुछ पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिये बिल पेमेंट में परेशानी आ सकती है. इनमें क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क जैसे कुछ प्लेटफार्म शामिल हैं. आइए जानते हैं कि RBI ने ऐसा क्या बदलाव किया है और इससे यूजर्स की जेब पर क्या असर पड़ने वाला है?

Credit Card बिल पेमेंट में हुआ बदलाव

जून का महीना खत्म होने वाला है और हफ्तेभर बाद जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा. इस बीच देश में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं और इनमें एक बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले बिल पेमेंट्स से जुड़ा हुआ है. RBI के मुताबिक, 1 जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी BBPS के जरिए किए जाने चाहिए. उसके बाद से सभी को भारत बिल पेमेंट के माध्यम से बिलिंग करनी होगी.

कई बैंकों ने नहीं किया एक्टिवेट

केंद्रीय बैंक द्वारा तय की गई डेडलाइन के बाद भी अब तक कई ऐसे बड़े बैंक हैं जिन्होंने नए बदलाव के तहत अपने रूल चेंज नहीं किए हैं. जिसमें एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) जैसे बड़े नाम शामिल है. वहीं आरबीआई के नए बदलाव के मुताबिक, अभी तक सिर्फ 8 बैंकों ने ही बीबीपीएस पर बिल पेमेंट एक्टिव किया है. इसमें एसबीआई कार्ड (SBI Card), बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड (BOB Card), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), फेडरल बैंक (Federal Bank) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) आदि नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Google Account हो सकता है बैन, मामला आपकी टीवी से है जुड़ा, जानें बड़ा अपडेट

क्या है BBPS?

भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) बिल पेमेंट का इंटीग्रेटेड सिस्टम है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन बिल पेमेंट सर्विस देती है. यह सिस्टम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई (NPCI) के अंतर्गत काम करता है. UPI और RuPay की तरह BBPS को भी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है. भारत बिल-पे एक ऐसा इंटरफेस है, जो क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क, भीम, पेटीएम, मोबिक्विक जैसे ऐप पर मौजूद है. इसके जरिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सारे बिल का पेमेंट किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

55 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago