देश

UP News: उत्तर प्रदेश में नहीं रुकेगी सरकारी भर्ती, नियुक्ति विभाग ने जारी किया नया आदेश

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को लगातार वृहद स्तर पर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है. इसी क्रम में योगी सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया जाने के संबंध में बड़े निर्देश जारी किया है, जिसके तहत सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यार्थियों की योग्यता के साथ समकक्ष योग्यता को लेकर आ रहे समस्याओं को खत्म करते हुए आदेश जारी किया है, जिसके तहत तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए स्नातक या समकक्ष योग्यता के साथ ही सामान्य स्नातक और उनके समकक्ष योग्यता को लेकर पूरी स्पष्टता दे दी गई है.

तकनीकी पदों के लिए समकक्ष योग्यता तय करेंगे विभाग

नियुक्ति विभाग प्रमुख सचिव डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी ने इसके संबंध में प्रदेश सरकार के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष , समस्त मंडल आयुक्त एवं जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं, जिसके अनुसार, ऐसे प्रकरण में जहां टेक्निकल नेचर के पद किसी विभाग की सेवा नियमावली में हो को तथा उसके लिए सामान्य स्नातक योग्यता के स्थान पर कोई विशेष योग्यता एवं उसके समकक्ष योग्यता अथवा किसी विशेष शाखा शाखा में स्नातक एवं उसके समकक्ष संगत नियमावली में निर्धारित की गई है, वहां विहित योगिता के समकक्ष योग्यता का निर्धारण संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: यमुना के बाद अब तबाही मचाने को तैयार हिंडन, पानी में डूबी सैकड़ों गाड़ियां, देखें Viral Video

विभागों में बिना देरी के होंगी भर्तियां

उच्च न्यायालय के आदेश के प्रावधानों को लागू करने के बाद विभागों द्वारा यह बताया जा रहा था कि नियमावली में विहित समकक्ष योग्यता लोक सेवा आयोग द्वारा समकक्ष योग्यता को स्पष्ट किए जाने के लिए अनुरोध के साथ वापस कर दिया जा रहा है, इससे रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने में विलंब हो रहा है. इस समस्या के निवारण के लिए सरकार की ओर से गंभीरता से चिंतन के बाद यह निर्णय लिया गया जिससे कि अब विभागों में भर्तियां नहीं रुकेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

37 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago