देश

Ayodhya: रामलला की नगरी में बनाए जाएंगे भव्य प्रवेश द्वार, योजना पर खर्च होंगे 140 करोड़ रुपये

Ayodhya: रामलला की नगरी के सभी प्रवेश द्वारों को भव्य बनाने के लिए योगी सरकार प्रयासरत है. भव्य राममंदिर निर्माण के साथ रामनगरी अयोध्या विश्व की सबसे सुंदरतम नगरी के रूप में विकसित हो रही है. जनवरी 2024 में भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. रामलला अपने नए घर में विराजें, इससे पहले अयोध्या में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का काम तेजी से हो रहा है. अयोध्या के छह प्रवेश मार्गों पर छह प्रवेश द्वार बनाए जाने हैं. ये प्रवेश द्वार रामायण के पात्रों के नाम पर होंगे. इनमें श्रीराम, हनुमान, लक्ष्मण, भरत, जटायु के नाम पर द्वार बनाए जाएंगे. सभी प्रवेश द्वारों का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHIA) की डिजाइन पर होगा. इसमें पीडब्लयूडी विभाग सहयोगी बनकर अयोध्या की वास्तुकला को डिजाइन में समावेश करेगा. जमीन खरीद के लिए 67 करोड़ का बजट, जनसुविधाएं विकसित करने के लिए 73 करोड़,पहले चरण में मिली 25 करोड़ की धनराशि, जमीन खरीद के लिए शासन से 67 करोड़ का बजट प्रस्तावित है.

पहले चरण के लिए 25 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है. इसके अलावा इन द्वारों पर यात्री सुविधाएं विकसित करने के लिए 73 करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे. उप निदेशक पर्यटन आरपी यादव ने बताया कि लखनऊ रोड पर फिरोजपुर, रायबरेली रोड पर सरियावां व अंबेडकरनगर रोड पर राजेपुर के पास प्रवेश द्वार के लिए जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है. वहीं सुल्तानपुर रोड पर मैनपुद्दीनपुर, बस्ती रोड पर इस्माइलपुर व गोंडा रोड पर कटरा भोगचंद के पास जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बताया गया कि प्रवेश द्वार की चौड़ाई व ऊंचाई एनएचएआई के मानक के अनुसार ही तय की जाएगी. इसका डिजाइन एनएचएआई को ही फाइनल करना है. जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होते ही प्रवेश द्वार को आकार देने का काम भी शुरू हो जाएगा.

भक्तों को रामायण युग की होगी अनुभूति

हर प्रवेश द्वार के लिए पांच-पांच एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। यह द्वार त्रेतायुगीन परिकल्पना के आधार पर विकसित होंगे. इन द्वारों से प्रवेश करते ही रामायण युग की अनुभूति भक्तों को हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है. गेट के पास पार्किंग से लेकर जन सुविधाओं का भी इंतजाम होगा। टॉयलेट से लेकर पेयजल के इंतजाम होंगे. साथ ही यहां हरियाली विकसित की जाएगी. चार्जिंग प्वॉइंट बनाए जाएंगे. फूड कोर्ट की भी स्थापना करने की तैयारी है.

रामायण के पात्रों के नाम से बनेंगे द्वार

लखनऊ-अयोध्या मार्ग- श्रीराम प्रवेश द्वार, गोरखपुर से अयोध्या मार्ग- हनुमान द्वार, गोंडा से अयोध्या मार्ग- लक्ष्मण द्वार, प्रयागराज से अयोध्या मार्ग- भरत द्वार, अंबेडकरनगर से अयोध्या मार्ग- जटायु द्वार, रायबरेली से अयोध्या-गरूण द्वार प्रबिसि नगर कीजे सब काजा का ही संदेश देते दिखेंगे. रामनगरी में छह प्रवेश द्वार बनने हैं. अब तक तीन द्वारों के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा किया चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

3 seconds ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

34 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

51 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago