देश

Maharashtra Politics: मेरी विचारधारा के साथ धोखा करने वाले न करें मेरी तस्वीर का इस्तेमाल- अजित पवार गुट को शरद पवार की दो टूक

Maharashtra Politics: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि जिस पार्टी के वह अध्यक्ष हैं और जयंत पाटिल जिसकी महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं, वही उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर सकती है. पवार ने कहा कि जिन्होंने उनकी विचारधारा के साथ ‘धोखा किया’, उन्हें उनकी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. शरद पवार का ये बयान उस वक्त आया है जब एक दिन पहले प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार ने शरद पवार से उनका आशीर्वाद मांगा था. वहीं शरद पवार की तस्वीर दक्षिण मुंबई स्थित अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के नए कार्यालय में भी देखी गई थी.

शरद पवार ने कहा, ‘‘मैं जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और जयंत पाटिल प्रदेश अध्यक्ष हैं, केवल वह (पार्टी) ही मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर सकती है.’’ पवार ने कहा कि उनके जीवनकाल में यह उनका अधिकार है कि वह फैसला करें कि किसे उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करना चाहिए. एनसीपी प्रमुख ने कहा कि जिन्होंने मेरी विचारधारा को धोखा दिया और जिनके साथ मेरे वैचारिक मतभेद हैं, वे मेरी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

अजित पवार के फैसले से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल

रविवार को अजित पवार और एनसीपी के आठ अन्य विधायकों के शिवसेना (शिंदे गुट)- भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आया हुआ है. पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शरद पवार ने सोमवार को प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को बर्खास्त कर दिया था. वहीं अजित पवार गुट ने भी जयंत पाटिल को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया और सुनील तटकरे को प्रदेश की कमान सौंप दी.

ये भी पढ़ें: जब NCP के नए दफ्तर की चाबी हुई गुम, अजित पवार के समर्थकों ने धक्का मारकर खोला दरवाजा, ताला जड़कर चला गया था दानवे का PA

इस तरह से अजित पवार गुट ने पार्टी पर अपना दावा ठोंक दिया है. दूसरी तरफ, पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष को अर्जी देकर अजित पवार और उनके अन्य सहयोगी विधायकों को सदन की सदस्यता से अयोग्य करार देने का अनुरोध किया है. फिलहाल इस पर अभी फैसला होना बाकी है. वहीं महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच शरद पवार को विपक्ष का साथ मिलता नजर आ रहा है. तमाम विपक्षी दल इस संकट के पीछे बीजेपी का हाथ बता रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago