अमेरिकी कंपनी की हार्ले-डेविडसन X440 बाइक (Image- Bharat Express)
Harley-Davidson X440 Bike Launch: दुनिया की टॉप बाइक-निर्माता कंपनियों में से एक अमेरिका की हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपनी सबसे किफायती बाइक X440 लॉन्च कर दी है. इस बाइक कीमत 2.29 लाख रुपये रखी गई है. हार्ले-डेविडसन का दावा है कि उसने इस बाइक को पूरी तरह भारत में तैयार किया है, जिसमें जबरदस्त पावर है.
कंपनी के मुताबिक, हार्ले-डेविडसन की X440 बाइक में डे-टाइम-रनिंग (DRL) लाइट्स का इस्तेमाल किया है, जिस पर ‘Harley-Davidson’ लिखा हुआ है. कई लोगों का कहना है कि अमेरिकी कंपनी ने इस बाइक को भारतीय बाजार में उस प्राइस ब्रेकेट में पेश किया है जिसकी उम्मीद की जा रही थी.
रॉयल एनफील्ड की बाइक को टक्कर
हार्ले-डेविडसन की X440 बाइक कई मायनों में बेहद ही ख़ास है, इसे सीधे तौर पर Royal Enfield का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है. हार्ले-डेविडसन से जुड़े एक शोरूम ऑनर ने कहा कि हार्ले की बाइक्स को लेकर युवाओं के बीच ख़ासा क्रेज रहा है, और अब इस कंपनी ने अपनी सबसे किफायती बाइक X440 लॉन्च कर दी है. वरना, उंची कीमत के चलते इसके ब्रांड्स की ज्यादातर लोगों के पहुंच दूर रही, अब इसकी बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है.
कैसे खरीद सकते हैं X440 बाइक?
इस बाइक को हार्ले-डेविडसन कंपनी के ऑफिशियल डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है, इसके लिए 25,000 रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा. हार्ले-डेविडसन ने इस बाइक को 2.29 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया है, जिसके टॉप मॉडल का रेट 2.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है.
पूरी तरह से भारत में बनाई गई ये बाइक
हार्ले-डेविडसन कंपनी के मुताबिक, यह अब तक की सबसे सस्ती बाइक है, जो पूरी तरह से भारत में बनी है. X440 बाइक का स्टायलिंग वर्क हार्ले-डेविडसन द्वारा किया गया है, जबकि इसकी इंजीनियरिंग, टेस्टिंग और इसे पूरी तरह डेवलप हीरो मोटोकॉर्प द्वारा किया गया है. X440 बाइक के एर्गोनॉमिक्स की बात करें तो यह बिना किसी फॉरवर्ड-सेट फुटपेग या स्वेप्ट बैक हैंडलबार के साथ पेश किया गया है, जैसा आप एक क्रूजर पर देखते हैं.
हार्ले-डेविडसन X440 बाइक में ये भी है
हार्ले-डेविडसन कंपनी ने इस बाइक में मिड-सेट फुटपेग और एक फ्लैट हैंडलबार दिया है. लेकिन इस बाइक का लुक काफी स्पोर्टी है. इस बाइक में कंपनी ने नए 440 सीसी की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 27hp की पावर और 38Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इतना ही नहीं, कंपनी ने इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा है और इसमें बतौर स्टैंडर्ड स्लिपर क्लच भी मिलता है.
– भारत एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें: इलाज कराने आई महिला टेबल पर भूली 50 लाख की हीरे की अंगूठी, कर्मचारी ने चुराई, लेकिन टॉयलेट में बहाई, क्यों?
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…
Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…