देश

मिस एंड मिसेज यूनाइटेड नेशंस 2024: ग्रैंड फिनाले में बोलीं डॉ. रचना- मेरे लिए ब्यूटी के सिर्फ बाहरी मायने नहीं, सुनाई दिल को छू लेने वाली कविता

दिल्ली के रोहिणी स्थित होटल क्राउन प्लाजा में आज (28 सितंबर) ‘मिस एंड मिसेज यूनाइटेड नेशंस 2024’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. जिसमें दुनिया के कई देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल हुईं डॉ. रचना का भव्य स्वागत किया गया.

“लोगों को जागरूक करना मकसद”

इस दौरान डॉ. रचना ने ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि ये महीना Gynecological awareness का है. इस महीने में कई तरह के कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है. ऐसे इवेंट का उद्देश्य होता है कि लोग यहां पर आएं और सीखकर जाएं कि कैसे हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं.

“मेरे लिए ब्यूटी के सिर्फ बाहरी मायने नहीं हैं”

उन्होंने आगे कहा कि “जहां तक मैं महिलाओं के बारे में सोचती हूं तो ब्यूटी सबसे पहले सामने आती है. मेरे लिए ब्यूटी के सिर्फ बाहरी मायने नहीं है, इसलिए यहां पर जितनी भी महिलाएं हैं, वो वाकई में दिल से बहुत सुंदर हैं.”

डॉ. रचना ने सुनाई कविता

डॉ.रचना ने इस दौरान खुद की लिखी एक कविता भी सुनाई. जो कुछ इस तरह से है-

तुम नारी हो तुम शक्ति हो, तुम प्रीति हो तुम भक्ति हो।

आधार स्तंभ हो तुम सबका, हर एक में तुम एक व्यक्ति हो,

तुम नारी हो तुम शक्ति हो।

जब भी कोई मुश्किल आई, तुम साहस बनकर अडिग रही,

तुमने तोड़े सारे बंधन, तुम चट्टानों सी सबल रही।

तुम प्यार की भी अभिव्यक्ति हो,

तुम नारी हो तुम शक्ति हो।

तुम से रोशन है सब संसार, तुम देती हो सबको आकार,

इस जीवन का तुम ही आधार, तुम से डरता है अंधकार।

तुम सबसे पहले जगती हो हर दिन, हर सुबह,

तुम नारी हो तुम शक्ति हो।

आज भी प्रेरित करती हैं कितनी गाथाएं तुम्हारी ही,

तुम आज भी पूरा करती हो कितनों की जीवनचारी सी।

तुम कुछ भी तो कर सकती हो, क्योंकि, तुम नारी हो तुम शक्ति हो।

यह भी पढ़ें- “सर्जिकल स्ट्राइक ने दिखाया ये नया भारत है, दुश्मन को घर में घुसकर मारता है”, PM Modi बोले- पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है कांग्रेस

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago