देश

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हिजबुल्लाह चीफ सैयद हसन नसरल्लाह को बताया शहीद, चुनाव कार्यक्रम किया रद्द

इजरायली सेना की ओर से बेरूत पर की गई एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ सैयद हसन नसरल्लाह मारा गया है. इस बात की पुष्टि खुद लेबनानी आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने किया है. इससे पहले इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया था कि उन्होंने हिजबुल्लाह चीफ को मार गिराया है. आईडीएफ के मुताबिक शुक्रवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके दहिह में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर किए गए हमले में नसरल्लाह मारा गया.

नसरल्लाह के मारे जाने की खबर के साथ ही दुनिया भर में हलचल मच गई है. इसी बीच पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने नसरल्लाह की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट में लिखा है कि “लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरुल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मैं कल अपना अभियान रद्द कर रही हूँ. हम इस दुख और अनुकरणीय प्रतिरोध की घड़ी में फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं”.

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के कारण माहौल गर्म है. विभिन्न राजनीतिक दल सुर्खियों में बने रहने के लिए अपनी चुनावी रैलियों के जरिए जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य में तीन चरणों में चुनाव होने हैं, जिनमें से दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है. तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी. प्रदेश में 10 साल के लंबे अंतराल के बाद ये चुनाव हो रहे हैं, जिससे जनता और राजनीतिक दलों की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Prashant Rai

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

32 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

57 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

57 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago