देश

आय से अधिक संपत्ति के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी रवींद्र सिंह हुए निलंबित

Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी रवींद्र सिंह यादव को सरकार ने निलंबित कर दिया है. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उनके उपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दो मुकदमा दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई.

दिया गया विभागीय जांच कर कार्रवाई के निर्देश

इस मामले में यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि रवींद्र सिंह यादव के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बताया कि रवींद्र सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक धन अर्जित करने का मामला मेरठ के सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) में दर्ज हुआ है.

यादव के पास आय से 158 प्रतिशत ज्यादा की चल-अचल संपत्ति

मामले में औद्योगिक विकास मंत्री ने बताया कि सतर्कता जांच में सामने आया कि यादव ने अपनी कुल आय से 158 प्रतिशत अधिक मूल्य की चल-अचल संपत्ति अर्जित की है. गुप्ता के अनुसार जब सतर्कता जांच दल ने इस संबंध में उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. उन्होंने आगे बताया कि इन संपत्तियों के बारे में यादव ने विभाग को सूचना नहीं दी थी.

अधिकारियों के मुताबिक जांच में ऐसे कई प्रमाण मिले हैं जिससे यह पता चला है कि रवींद्र सिंह ने आय के समस्त स्रोतों से 24 वर्ष के कार्यकाल मे 94.49 लाख रुपये की आय अर्जित की. बत करें इन वर्षों में यादव द्वारा किए गए खर्चे की तो इस अवधि में इनके द्वारा चल- अचल संपत्ति को अर्जित करने और भरण-पोषण पर 2.44 करोड़ रुपये खर्च किया गया.

उनके द्वारा किए गए खर्चों को जोड़ा जाए तो उन्होंने अपने आय से 1.49 करोड रुपये अधिक व्यय किया, जो 158 प्रतिशत अधिक है.

इटावा में 16 अचल संपत्तियां

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के मुताबिक जांच में यादव की पत्नी सुमन यादव और पुत्र निखिल यादव के नाम पर इटावा के जसवंतनगर में 16 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की पुष्टि हुई है. मंत्री ने यह भी कहा कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

रवींद्र सिंह पहले नोएडा विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी थे और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के ओएसडी हैं. सतर्कता अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर विभाग ने यादव के 24 वर्ष के कार्यकाल की जांच की है.

इसे भी पढ़ें: UP News: 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, 2 महीने में पूरी हुई पुलिस की जांच और कोर्ट की सुनवाई, ADJ ने सुनाई उम्रकैद की सजा

सपा सरकार में था यादव का जलवा

सतर्कता विभाग की मेरठ शाखा ने यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एक और रिपोर्ट दर्ज की. रवींद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव के काफी नजदीकी माने जाते हैं. बताया जाता है कि सपा सरकार में इनकी नोएडा प्राधिकरण में इनकी तूती बोलती थी.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago