देश

UP News: 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, 2 महीने में पूरी हुई पुलिस की जांच और कोर्ट की सुनवाई, ADJ ने सुनाई उम्रकैद की सजा

UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक रूप को कंपा देने वाली खबर सामने आई है. एक युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में दो महीने में ही सुनवाई पूरी कर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई है. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.

सूत्रों के मुताबिक, विशेष लोक अभियोजक कुलेश्वर पांडेय (पाक्सो) और विशेष लोक अभियोजक अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) मधु डोगरा की अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया. उन्‍होंने बताया कि अदालत ने आरोपी नीम्बू लाल उर्फ नेब्बू लाल (35) को दोषी करार देते हुए उसे जीवन के अंतिम सांस तक जेल में कैद रखने और 75 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया. आदेश में कहा गया है कि जुर्माने की राशि मृतका के परिवार वालों को बतौर क्षतिपूर्ति भुगतान की जाएगी.

पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ था हत्यारोपी

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने बताया कि, जिले के एक गांव की वनवासी बस्ती में 15 दिसंबर 2022 की सुबह नग्न अवस्था में आठ वर्षीय बच्ची का शव मिला. बच्ची के साथ बेहद क्रूरता से रेप और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया था. छानबीन में पता चला कि बच्ची अपने चाचा-चाची के साथ एक शादी में शामिल होने आयी थी. इसी दौरान शराब के नशे में धुत नींबू लाल ने क्रूरतम तरीके से रेप और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने 12 घंटों के अंदर नीम्बू लाल को ममहर बाजार में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इस दौरान नीम्बू लाल के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी थी.

ये भी पढ़ें-  UP News: कानपुर देहात में ‘अग्निकांड’, मां-बेटी के जिदा जलने का वीडियो आया सामने, पुलिस पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप

मुकदमा लड़ने को नहीं था कोई तैयार

पुलिस ने बताया कि, नीम्‍बूलाल के खिलाफ हत्‍या, रेप, अप्राक‍ृतिक दुष्‍कर्म और पॉक्‍सो अधिनियम समेत अन्‍य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेजा गया था. एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर आठ जनवरी, 2023 को आरोपपत्र दाखिल कर दिया था. पाक्‍सो अदालत ने मामले में नौ जनवरी से कार्रवाई शुरू करते हुए नौ फरवरी को आरोपी को दोषी ठहराया और सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए सजा और जुर्माने की घोषणा की थी. विशेष लोक अभियोजक अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी का मुकदमा कोई वकील लड़ने को तैयार नहीं हुआ, इस पर अदालत के आदेश पर उसे न्याय मित्र की सुविधा दी गयी थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago