Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केजरीवाल पर BJP का पोस्टर वार! लिखा- AAP के पाप अभी धुले नहीं हैं

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब घोटाला केस में बरी होने पर बीजेपी ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. एक पोस्टर जारी कर बीजेपी ने कहा कि आप के पाप अभी धुले नहीं हैं. यह लोअर कोर्ट का फैसला है, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट अभी बाकी है.

Delhi Liquor Scam Case

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब घोटाला केस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया. CBI केस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं. इसलिए इनपर आरोप साबित नहीं होता है. कोर्ट ने अपने फैसले में CBI पर ही साजिश रचने का आरोप लगा दिया और सीबीआई के जांच अधिकारी (IO) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिये.

अब केजरीवाल की रिहाई पर बीजेपी फायर मोड में आ चुकी है. बीजेपी ने एक पोस्टर जारी कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. जिसमें उसने कहा है कि,

AAP के पाप अभी धुले नहीं हैं.

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल कोर्ट से बाहर आए और कहा मीडिया से बातचीत की. इस दौरान वो भावुक हो गए. केजरीवाल ने कहा कि मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी की कमाई की है. कोर्ट ने यह आज फिर साबित कर दिया. इससे यह भी साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आप कट्टर ईमानदारों की पार्टी है.

Delhi Liquor Scam Case

3 पॉइंट्स में बीजेपी का निशाना

बीजेपी के द्वारा जारी पोस्टर में केजरीवाल को पैसों के बीच बैठा दिखाया गया है. जिसमें लिखा है,

  • यह लोअर कोर्ट का फैसला है, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट अभी बाकी है
  • मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अभी लंबित है
  • अन्य कई घोटालों में भी आप आरोपी हैं.

भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल के खिलाफ अभी कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी किया है, जो एक तकनीकी पहलू है. CBI आगे की कार्रवाई करेगी.

उच्च अदालत में होगी जांच- अमित मालवीय

भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मामले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि ये तो निचली अदालत का फैसला है. इसकी जांच उच्च अदालतों में हो सकती है.

ये भी पढ़ें- तालिबान से पिटने पर रोने लगे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री! भारत पर लगाए बिना सिर-पैर के आरोप

वहीं कोर्ट द्वारा दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद मनीष सिसोदिया ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज का दिन देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण है. सत्ता में बने रहने के लिए नरेंद्र मोदी सरकारी जांच एजेंसियों की ताकत से साजिश रच रहे हैं. उनकी एक साजिश आज नाकाम हो गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital