देश

Gujarat CM Oath: भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के सीएम बने, कनुभाई देसाई-ऋषिकेश पटेल समेत 16 मंत्रियों ने ली शपथ

Gujarat CM Oath: गुजरात में ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. इससे पहले वे सितंबर 2021 में गुजरात के सीएम बने थे. पटेल के मंत्रिमंडल में फिलहाल 16 विधायकों को शामिल किया गया है. जिनमें आठ विधायकों को कैबिनेट मंत्री की तो वहीं आठ विधायकों को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गई है.

भारतीय जनता पार्टी ने भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह को मेगा शो बनाने की कोशिश की. शपथ ग्रहण समारोह में  पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

कनुभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, भानुबेन बाबरियाठ और कुबेर डिडोर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. तो वहीं, हर्ष सांघवी और जगदीश विश्वकर्मा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है. इसके अलावा मुकेश पटेल, पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चू भाई खाबड़, प्रफुल्ल पानसेरिया, भीखू सिंह परमार और कुंवरजी हलपति को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गई है.

ये भी पढ़ें : Gujarat CM Oath: अभी 16-17 लोग शपथ ले रहे हैं, ये पार्ट वन है, बाद में विस्तार होगा- बोले विजय रुपाणी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को ट्ववीट कर बधाई दी है.

बता दें कि गुजरात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती है. कांग्रेस को 17 और आप को पांच सीट पर जीत मिली है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

34 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago