देश

Gujarat: गुजरात की यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने पर विवाद, VHP ने गंगाजल छिड़का, किया हनुमान चालीसा का पाठ

Gujrat: गुजरात के दो छात्रों के नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हुआ वीडियो राज्य के वडोदरा शहर में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (MSU) के परिसर का है, जहां दो छात्र नमाज पढ़ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कॉमर्स डिपार्टमेंट में परीक्षा देने आए दो छात्रों ने परिसर में ही नमाज पढ़ी थी. आपको बता दें कि इसके कुछ दिन पहले भी एमएसयू कैंपस के पास का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें संस्कृत महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर दंपति द्वारा नमाज पढ़ा जा रहा था. अब एक बार फिर इसी तरह के वीडियो वायरल होने से बवाल मचा हुआ है.

विश्व हिंदू परिषद ने किया परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ

घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया है. विहिप के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय परिसर में साजिश के तहत नमाज पढ़ी गई है.

कहा जा रहा है कि विहिप कार्यकर्ताओं ने परिसर में गंगाजल छिड़ककर हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके अलावा विहिप ने इस मामले में जांच की भी मांग की है.

परीक्षा से पहले की नमाज अदा

घटना के संदर्भ में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) का कहना है कि मामले के बारे में पता चलते ही विश्वविद्यालय की सतर्कता टीम मौके पर पहुंच गई. परिसर में इस दौरान चल रही परीक्षा को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बुलाया गया. उन्होंने कहा कि नमाज अदा करने वाले दोनों छात्र बीकॉम द्वितीय वर्ष के हैं.

परीक्षा में बैठने से पहले उन्होंने परिसर में नमाज अदा की थी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाएगा और उन्हें बताएगा कि यह एक शैक्षणिक संस्थान है. उन्हें यहां इस तरह की गतिविधियों से परहेज करना होगा.

इससे पहले भी पढ़ी गई थी नमाज

वताया जा रहा है कि इससे पहले 24 दिसंबर को विश्वविद्यालय में नमाज का एक वीडियो सामने आया था. उस दिन सीसीसी परीक्षा के दौरान आए दंपति ने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर एक गेट के सामने खड़े होकर नमाज पढ़ी थी. वीडियो की जांच करने पर पता चला कि वे किसी और शहर से आए थे. उनके साथ उनके बेटे या बेटी भी थे, जो इस परीक्षा में शामिल होने आए थे.

परीक्षा विश्वविद्यालय के पास एक अन्य भवन में आयोजित हुई थी. हालांकि उन्हें ऐसा करते देख सुरक्षा गार्ड तुरंत वहां पहुंच गए और उन्होंने उनसे कहीं और नमाज अदा करने के लिए कहा. दंपति ने इसके लिए क्षमा मांगी और वे वहां से चले गए.

Rohit Rai

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

11 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

18 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

30 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

38 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

42 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

52 minutes ago