देश

सलमान ख़ुर्शीद ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम तो भड़के अनिल विज, बोले- कांग्रेस सरकार ने ही श्रीराम को काल्पनिक बताया था

Salman Khurshid Statement: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अभी ब्रेक पर है. अब 3 जनवरी 2023 से शुरू होगी. इस बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (salman khurshid) के बयान पर देश में बहस शुरू हो गई है. दरअसल, सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भगवान राम (Lord Ram) बताया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ‘अलौकिक’ हैं. हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर (भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं. वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक सलमान खुर्शीद ने कहा ”भगवान राम की ‘खड़ाऊ’ बहुत दूर तक जाती है. कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत ‘खड़ाऊ’ लेकर जगह-जगह जाते हैं. ऐसे ही हम यूपी में ‘खड़ाऊ’ लेकर आए हैं. अब खड़ाऊ आ गई है तो राम जी भी आएंगे.

बीजेपी ने सलमान खुर्शीद पर बोला हमला

सलमान खुर्शीद की तरफ से राहुल गांधी को भगवान राम बताने पर बीजेपी ने उन पर जमकर हमला बोला हैं. हरियाणा सरकार में मंत्री अनिज विज ने ट्वीट कर सलमान पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा ” सलमान खुर्शीद आपने राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से की है और आपकी ही यूपीए सरकार ने 2009 में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे में श्रीराम को काल्पनिक बताया था. तभी आप राहुल गांधी को यात्रा में दाढ़ी बढ़वा कर सर्दी में आदे कपड़े डलवा कर काल्पनिक नेता बना कर पेश करना चाह रहे हैं. वहीं, बीजेपी के प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने खुर्शीद की टिप्पणी को “हिंदू आस्था का अपमान” बताया है.

ये भी पढ़ें- Covid In India: कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए भारत कितना तैयार? आज देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल

कड़ी ठंड में राहुल गांधी की हाफ टी-शर्ट में फोटो वायरल

बता दें की भारत जोड़ो यात्रा अभी राजधानी दिल्ली में हैं और अभी ब्रेक पर है. 3 जनवरी को इसकी फिर से शुरूआत होगी. लेकिन कड़ाके सर्दी में राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर टी-शर्ट में काफी फोटो वायरल हुई हैं. जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. राहुल इतनी कड़ाके की ठंड में केवल एक हाफ टी-शर्ट में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

लाडली जी का जन्मोत्सव आज: राधानगरी बरसाना में देश-दुनिया से उमड़े लाखों श्रद्धालु, जानिए आप यहां कैसे दर्शन करने आएं

Radhashtami Barsana Routes: राधाष्टमी पर बरसाना के श्री लाडली जी मंदिर में महाभिषेक और बधाई…

29 minutes ago

राधाष्टमी आज: लाड़ली जी के 5254वें प्राकट्योत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां! राधे-राधे जपकर इन 10 मंदिरों में कीजिए दर्शन

Radha Ashtami : ब्रजभूमि सहित पूरी दुनिया के कृष्ण-राधा भक्तों के लिए आज महाउत्सव है.…

2 hours ago

निठारी हत्याकांड: D-5 बंगले का नौकर, फिर सुप्रीम कोर्ट से बरी; जानिए कैसे गुमनामी में हुई सुरेंद्र कोली की मौत

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…

7 hours ago