देश

Gujarat Election: गुजरात में AAP के सीएम उम्मीदवार का केजरीवाल ने किया ऐलान, जानिए कौन हैं ईसूदान गढ़वी

गुजरात चुनाव में अपनी और अपनी पार्टी की ताकत आजमाने जा रहे आप(AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज सीएम प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. राज्य में ईसूदान गढ़वी को पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ गुजरात चुनाव काफी दिलचस्प हो चुका है, क्योंकि इस बार चुनाव केवल एकतरफा नहीं बल्कि त्रिकोणिय होने वाला है.

एक तरफ BJP गुजरात में 27 साल से काबिज है. लेकिन, इस बार आम आदमी पार्टी लगातार गुजरात में प्रचार कर यह साबित कर चुकी है कि इस बार वह बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती बनने वाली है. इन सबके बीच कांग्रेस के लिए खबर सामने आई थी. पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस से भी हमें सतर्क रहना चाहिए क्योंकि कांग्रेस इस बार गुजरात में गुपचुप तरीके से अपना प्रचार कर रही है. दिल्ली के बाद पंजाब में जीत का परचम फहरा चुके केजरीवाल को गुजरात चुनाव से भी बड़ी उम्मीद है.

कौन हैं ईशुदान गढ़वी?

ईशुदान गढ़वी का जन्म 10 जनवरी, 1982 को गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के पिपालिया गांव में हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो उनके पिता किसान हैं. गढ़वी ने प्ररंभिक शिक्षा के बाद अहमदाबाद स्थित गुजरात विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है.

बता दें कि राजनीति में आने से पहले ईशुदान गढ़वी पत्रकार थे. उन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की है. इसके बाद वे ईटीवी गुजराती में काम किए. 2015 में उन्होंने डांग और कापरड़ा में पेड़ों की अवैध कटाई के पीछे के घोटालों को उजागर किया था.  जिसके बाद गढ़वी की पहचान ‘निडर पत्रकार’ की बन गई थी. 15 साल पत्रकारिता करने के बाद ईशुदान गढ़वी का इस पेशे से मन ऊब गया था. उन्होंने राजनीति का करियर चुना और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. ईशुदान जून 2021 में AAP में शामिल हुए थे तब उन्होंने कहा था.

“मैं लोगों की सेवा के लिए मीडिया में आया था और लोगों ने मुझे पसंद किया. लेकिन मुझे लगा कि मीडिया में रहकर मैं कुछ लोगों की सेवा कर सकता हूं. इसलिए मैंने ये इंडस्ट्री छोड़ दी और राजनीति में आ गया ताकि ज्यादा लोगों के लिए काम कर सकूं.”

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago