जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी
Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं. गुजरात में आज पीएम मोदी की चार जनसभाएं होंगी. पहली जनसभा वडोदरा और इसके बाद मेहसाणा, दागोह और भावनगर में है. पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज गुजरात के सौराष्ट्र में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.
मेहसाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का मॉडल जातिवाद-परिवारवाद और संप्रदायवाद है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का मॉडल है खबरों का भ्रष्टाचार, लेकिन देश की युवा पीढ़ी आगे बढ़ रही है. वो आंखों पर पट्टी बांधकर यकीन नहीं करती, बल्कि काम करने वालों का मूल्यांकन करके आगे बढ़ती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेहसाणा में आज 11 डिग्री इंजीनियरिंग कॉलेज और 12 डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। आज जब मैं अपने घर आया, जब मैं अपने गांव आया, जब मैं अपने परिवार के बीच आया, तो मेरा आपसे एक ही निवेदन है, आपने चुनाव जीतने का फैसला किया है, सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ें और अधिक से अधिक मतदान करें। मुझे खुशी है कि इस नई पीढ़ी ने गुजरात (Gujarat Election) के उज्जवल भविष्य के लिए एक बार फिर गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें : Mainpuri Bypolls: दिलचस्प हुई मैनपुरी की चुनावी जंग, भतीजे अखिलेश से बोले चाचा शिवपाल- मुझे पर भरोसा करो, निराश नहीं करुंगा
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुजरात (Gujarat Election) में 12 लाख बहनें पशुपालन से जुड़ी हुई हैं और उन बहनों को सशक्त करने के लिए हमने तय किया कि डेयरी से जो पैसा आएगा वो सीधे बहनों के खाते में जाएगा. इस नरेंद्र, भूपेंद्र सरकार को जानवरों की भी उतनी ही चिंता है. देश भर में 14000 करोड़ रुपये का बजट खर्च कर मुफ्त पशु अभियान चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…
CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…
दशहरा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है, क्योंकि आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 और…
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को मां सिद्धिदात्री को नमन करते…
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव…
इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के परपेतुओ सोकोरो चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर…